गलतफहमी से भी रशिया-अमरिका विनाशकारी युद्ध भडकेगा – रशिया के विदेश मंत्री सर्जेई लॅव्हरोव्ह इनकी चेतावनी

गलतफहमी से भी रशिया-अमरिका विनाशकारी युद्ध भडकेगा – रशिया के विदेश मंत्री सर्जेई लॅव्हरोव्ह इनकी चेतावनी

मास्को – रशिया और अमरिका में परमाणु युद्ध शुरू हुआ तो मानवी समुदाय पर भयंकर आपत्ति का आघात होगा, यह विश्‍व के हर एक देश को ज्ञात है| इस वजह से कोई भी इन दोनों देशों को परमाणु युद्ध की दिशा में धकेलने की गलती नही करेगा| लेकिन, एक गलती या दोनों देशों में फिलहाल बने तनाव की वजह से निर्णायक स्तर पर गलतफहमी निर्माण हुई तो फिर इन दोनों देशों में युद्ध हो सकता है, यह चेतावनी रशिया के विदेश मंत्री सर्जेई लॅव्हरोव्ह इन्होंने दी है|

रशियन माध्यमों के साथ की बातचीत के दौरान विदेश मंत्री लॅव्हरोव्ह इन्होंने कहा की, अमरिका के साथ किसी भी प्रकार का संघर्ष ना हो, इस लिए रशिया कडी कोशिश कर रहा है| रशिया और अमरिका में शुरू हुई एटमी जंग कोई भी जित नही सकता, यह लॅव्हरोव्ह इन्होंने स्पष्ट किया| अहम बात यह है की, सबसे अधिक परमाणु हथियारों के साथ तैयार इन दो देशों में परमाणु युद्ध शुरू ना हो, यही सबके हित में है, यह भी रशियन विदेश मंत्री ने कहा है|

लेकिन अमरिका और अमरिका के पश्‍चिमी मित्र देश महत्त्वाकांक्षा में अटके है और बदलती जागतिक घटनाओं से मेल करने के लिए तैयार नही, यह आरोप विदेश मंत्री लॅव्हरोव्ह इन्होंने किया है| पश्‍चिमी देशों की इस बढती महत्त्वाकांक्षा की वजह से वह अधिक से अधिक संघर्ष करने की दिशा में बढ रहे है, यह दावा भी लॅव्हरोव्ह इन्होंने किया|

इस वजह से अमरिका और रशिया की विदेश नीति पर असर हो रहा है और बातचीत का मार्ग धीरे धीरे बंद हो रहा है, यह आशंका रशियन विदेश मंत्री ने इस दौरान जताई| ऐसी परिस्थिति में एक दुर्घटना या गलतफहमी की वजह से रशिया और अमरिका में संघर्ष शुरू हो सकता है| ऐसा हुआ तो मानवी समुदाय के लिए यह भयंकर आपत्ति साबित होगी, ऐसी चेतावनी रशियन विदेश मंत्री ने दी है|

रशियन विदेश मंत्री ने स्पष्ट तौर पर किसी भी विवाद का जिक्र नही किया है, फिर भी ‘इंटरमिजिएट रेंज न्युक्लिअर फोर्सेस ट्रिटी’ (आईएनएफ), युक्रेन विवाद, सीरिया में शुरू संघर्ष की वजह से अमरिका और रशिया के बीच कडे मतभेद बने हुए है, यह पिछले कुछ दिनों में सामने आ रहा था|

English मराठी 

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info