सीरिया से सेना की वापसी की पृष्ठभुमि पर अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने आकस्मिक की इराक यात्रा

सीरिया से सेना की वापसी की पृष्ठभुमि पर अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने आकस्मिक की इराक यात्रा

बगदाद –  सीरिया से अमरिकी सेना की वापसी करने का ऐलान करके कुछ ही दिन हो रहे थे, तभी अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने इराक की यात्रा की है| उनकी इस आकस्मिक यात्रा से पूरे विश्‍व का ध्यान आकर्षित किया है| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प और ‘फर्स्ट लेडी मेलेनिया ट्रम्प’ इराक के ‘अल असाद’ हवाई अड्डे पर उतरे| यहा पर उन्होंने अमरिकी सैनिकों के साथ बातचीत की| सीरिया से सेना की वापसी करने के निर्णय का समर्थन करके राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन्होंने इस अवसर पर इस सेना वापसी का इस्रायल की सुरक्षा पर असर नही होगा, यह गवाही दी|

राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन्होंने सीरिया से सेना की वापसी करने का ऐलान किया था| उनके इस निर्णय के काफी बडे राजनीतिक और सामरिक प्रभाव दिखाई दिया| रक्षा मंत्री जेम्स मैटिक इन्होंने इस निर्णय पर असहमती जता कर इस्तिफा पेश किया है| उसी समय ट्रम्प इनके विरोधकों ने इस निर्णय पर कडी आलोचना की है| सीरिया में अमरिकी मुहिम की सहायता कर रहे फ्रान्स जैसे देश ने भी यह सेना वापसी घातक साबित होगी, यह इशारा दिया है| लेकिन इस्रायल और तुर्की इन देशों को भरोसे में लेकर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने यह निर्णय किया है, यह दिख रहा है|

‘अल असाद’ हवाई अड्डे पर अमरिकी सैनिकों को संबोधन करते समय राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन्होंने ‘आईएस’ को खत्म करने के लिए अमरिकन सेना सीरिया में दाखिल हुई थी, यह याद दिलाया| सीरिया में ‘आईएस’ का पराभव हुआ है, इस वजह से अब इस देश में अमरिकी सेना की तैनाती बेमतलब होगी, यह ट्रम्प ने कहा है| लेकिन सीरिया से वापसी करने का निर्णय किया है, फिर भी अमरिका ने इस्रायल की सुरक्षा नजरअंदाज नही की है, यह स्पष्ट किया| अमरिका हर वर्ष इस्रायल को ४.५ अरब डॉलर्स की सहायता कर रही है और इस निधि का इस्रायल आत्मरक्षा के लिए ठीक इस्तेमाल कर रहा है| फिर भी इस्रायल की सुरक्षा के लिए खतरा हुआ तो, अमरिक डटकर अपने मित्र देश के साथ खडी रहेगी, यह यकीन भी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन्होंने इस दौरान दिलाया|

लेकिन सीरिया से अमरिकी सेना की वापसी का इस्रायल की सुरक्षा पर विशेष असर नही होगा, यह मत ट्रम्प इन्होंने व्यक्त किया है| इस दौरान, ट्रम्प इनकी यह आकस्मिक इराक यात्र विश्‍वभर के निरिक्षकों का ध्यान आकर्षित करनेवाली साबित होती है| सीरिया से सेना की वापसी करने के का निर्णय इस इराक यात्रा से जुडा होने की आशंका भी इस दौरान सामने आ रही है| लेकिन इस संदर्भ में अब तक किसी भी स्वरूप की जानकारी सामने नही आई है|

 अमरिका अन्बर प्रांत में लष्करी अड्डे का निर्माण करेगा

सीरिया से अमरिकी सेना की वापसी का असर इराक में हुई तैनाती पर नही होगा, यह अमरिकी लष्कर ने घोषित किया है| इसके लिए इराक के अन्बर प्रांत में अमरिकी लष्कर के दो नए अड्डे निर्माण होंगे, यह इराक के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है| सीरियन सीमा के निकट ‘अल कईम’ जिले में सबसे पहले लष्करी अड्डा विकसित किया जाएगा| इस अड्डे की वजह से सीरिया और इराक की सरहदी क्षेत्र पर नियंत्रण रखना आसान होगा, यह दावा अमरिका कर रही है|

English मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info