‘साउथ चाइना सी’ में चीन के जहाजों को अमरिका जवाब देगी – अमरिकी नौसेनाप्रमुख का इशारा

‘साउथ चाइना सी’ में चीन के जहाजों को अमरिका जवाब देगी – अमरिकी नौसेनाप्रमुख का इशारा

वॉशिंगटन – फिलिपिन्स के ‘पाग असा’ समुद्री क्षेत्र में सैकडों गश्ती पोत भेजनेवाले चीन को अमरिका ने धमकाया है। ‘साउथ चाइना सी’ के समुद्री क्षे में नौसेना के अलावा अन्य कोई जहाज दिखाई दिए तो अमरिका इन जहाजों पर कार्रवाई करेगी, यह चेतावनी अमरिकी नौसेनाप्रमुख ‘एडमिरल रिचर्डसन’ इन्होंने दी है। चीन के उप नौसेनाप्रमुखों को यह संदेशा पहुंचाया गया है, यह बात अमरिकी नौसेनाप्रमुख ने ब्रिटेन के एक समाचार पत्र के साथ की बातचीत के दौरान स्पष्ट की।

अमरिकी नौसेनाप्रमुख, जहाजों पर कार्रवाई, एडमिरल रिचर्डसन, साउथ चाइना सी, चीन, युद्धाभ्यास का आयोजन, फिलिपिन्स, ‘साउथ चाइना सी’ के समुद्री क्षेत्र पर चीन, वियतनाम, फिलिपिन्स, ब्रुनेई, मलेशिया एवं तैवान इन देशों ने हक जताया है। आग्नेय एशियाई देश बातचीत से इस विवाद पर हल निकालने के लिए तैयार है। लेकिन, चीन ने पूरे ‘साउथ चाइना सी’ पर अपना अधिकार जताकर अन्य किसी भी देश के साथ बातचीत मुमकिन नही होगी, यह इशारा दिया था। इस समुद्री क्षेत्र पर अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए चीन के सैकडों मछवारे एवं गश्ती जहाज वियतनाम, फिलिपिन्स के समुद्री क्षेत्र में घुसपैठ करते है।

कुछ दिन पहले ही चीन ने इसी तरह फिलिपिन्स के समुद्री क्षेत्र में ‘पाग असा’ द्विपों की सीमा में सैकडों जहाज भेजे थे। इन जहाजों में मछवारों की जहाज की तादाद काफी ज्यादा थी। इन जहाजों ने ‘पाग असा’ द्विपों को घेरा करके फिलिपिन्स पर दबाव बनाया था। लेकिन, फिलिपिन्स के राष्ट्राध्यक्ष रॉड्रिको दुअर्ते इन्होंने चीन के इन जहाजों पर आत्मघाती हमलें करने की धमकी दी थी। साथ ही अमरिका के साथ वहां के सागरी क्षेत्र में युद्धाभ्यास का आयोजन करके चीन के विरोध में अमरिकी सेना की सहायता लेने का इशारा भी दिया था।

साउथ चाइना सी में चीन की इस आक्रामकता के विरोध में एक वृत्तपत्र के साथ बातचीत करते समय एडमिरल रिचर्डसन इन्होंने स्पष्ट शब्दों में चीन के कान खींचे है। ‘चीन के गश्ती पोत और मछवारों के पोत नौसेना की तरह ही खतरनाक है। इस वजह से ‘साउथ चाइना सी’ में चीन की नौसेना की गतिविधियों को अमरिका जिस तरह से जवाब देगी उसी तरह गश्ती पोत एवं मछुवारों के पोतों को भी जवाब दिया जाएगा’, यह ऐलान एडमिरल रिचर्डसन इन्होंने किया। चीन के गश्ती पोत और मछुवारों के पोतों पर कार्रवाई करने के स्पष्ट संकेत देकर अमरिका के नौसेनाप्रमुख ने इस स्थिति की ओर अमरिका काफी गंभीरता से देख रही है, यह चेतावनी दी है।

English      मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info