इस्रायल-सौदी का ईरान और बायडेन को संदेश – इस्रायली और अमरिकी माध्यमों का दावा

इस्रायल-सौदी का ईरान और बायडेन को संदेश – इस्रायली और अमरिकी माध्यमों का दावा

जेरूसलम – परमाणु बम प्राप्त करने के करीब पहुँचा ईरान; और ईरान को लेकर उदार नीति अपना रहें अमरीका के अगले राष्ट्राध्यक्ष बायडेन को सख्त चेतावनी देने के लिए सौदी के क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान ने इस्रायली प्रधानमंत्री से भेंट की। पश्‍चिमी वृत्तसंस्थाओं ने यह दावा किया है। वहीं, ईरान के खिलाफ एकजूट करके मोरचा स्थापित करने के लिए सौदी के क्राउन प्रिन्स और इस्रायली प्रधानमंत्री की चर्चा होने की जानकारी सौदी अरब के अफ़सर ने एक इस्रायली अख़बार से साझा की।

ईरान और बायडेन

इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने रविवार रात सौदी अरब का अघोषित दौरा करके क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान से भेंट की। सौदी के विदेश मंत्रालय ने, यह भेंट होने के वृत्त से इन्कार किया है। लेकिन, सौदी के शाही परिवार के सदस्यों ने ही प्रधानमंत्री नेतान्याहू और क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान की निऑम शहर में लगभग एक घंटा चर्चा होने की जानकारी माध्यमों को प्रदान की है। इस्रायली सरकार एवं सेना इस मुलाकात पर बयान करने से दूर रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस ख़बर से इन्कार नहीं किया है। इसी कारण, इस्रायल और सौदी के नेताओं की चर्चा होने की बात अमरिकी और इस्रायली माध्यम ड़टकर साझा कर रहे हैं।

अमरीका की शीर्ष वृत्तसंस्था ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नेतान्याहू और क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान की हुई यह भेंट यानी बायडेन के लिए संदेश है। इस भेंट से पहले इस्रायल और सौदी ने, ईरान के परमाणु समझौते को लेकर अमरीका के अगले राष्ट्राध्यक्ष जो बायडेन को दी हुई चेतावनी की ओर अमरिकी वृत्तसंस्था ग़ौर फ़रमा रही है। बायडेन ईरान के साथ नये से परमाणु समझौता ना करें, यह इस्रायल ने दो दिन पहले ही जताया था। इसी दौरान, सौदी भी ईरान के खिलाफ परमाणु बम बनाने का विकल्प अपना सकता है, ऐसी चेतावनी सौदी के विदेशमंत्री ने दी थी।

ईरान और बायडेन

अमरीका के पारंपरिक मित्रदेश रहें इस्रायल और सौदी ने दी इन चेतावनियों के बाद भी, अमरीका के अगले राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने कुछ बयान नहीं किया है। इस वजह से बायडेन को सख्त चेतावनी देने के लिए इस्रायली प्रधानमंत्री ने सौदी के क्राउन प्रिन्स से भेंट की है, यह दावा अमरिकी वृत्तसंस्था ने किया है।

इस्रायली प्रधानमंत्री और सौदी के क्राउन प्रिन्स की भेंट तीन महीनें पहले होनी थी। लेकिन, इस भेंट की जानकारी माध्यमों में उजागर होने के बाद, सौदी के क्राउन प्रिन्स ने अमरीका की यात्रा करने का कार्यक्रम ही रद किया, ऐसीं खबरें प्रकाशित हुईं थीं। ईरान के विरोध में इस्रायल और अरब देशों का संयुक्त मोरचा स्थापित करने को लेकर चर्चा होगी, ऐसा कहा जा रहा था। ऐसें में दो दिन पहले निऑम शहर में हुई इस भेंट में ईरान के खिलाफ गठबंधन करने के मुद्दे पर चर्चा होने का दावा सौदी के अधिकारी ने, ‘इस्रायल हयोम’ नामक समाचार पत्र से की हुई बातचीत के दौरान किया।

सौदी अरब ने अभी भी इस्रायल को अधिकृत स्तर पर राजनीतिक मंज़ुरी नहीं दी है। लेकिन, इस्रायल के प्रधानमंत्री की यह सौदी भेंट और क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान से की हुई चर्चा, सौदी की नीति में बदलाव के संकेत दे रहे हैं। इस्रायल को मंज़ुरी देने से इन्कार करनेवाले इस्लामी देशों में इससे सनसनी निर्माण होती दिख रही है। ख़ास तौर पर पाकिस्तान जैसें देश के माध्यम, इस्रायली प्रधानमंत्री के इस सौदी दौरे की ओर भयभीत होकर देख रहे हैं।

English   मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info