खार्किव में यूक्रेन को हासिल हुई सफलता युद्ध का ‘टर्निंग पॉईंट’ नहीं है

- अमरिकी अधिकारी का दावा

मास्को/किव – यूक्रेन ने खार्किव प्रांत से रशियन सेना को पीछे हटने के लिए मज़बूर करने के बाद यह रशिया की हार की शुरूआत है, ऐसे दावे शुरू हुए हैं। यूक्रेन के नेताओं ने अब क्रिमिया पर कब्ज़ा किए बिना यूक्रेन की सेना आगे बढ़ने से नहीं रुकेगी, ऐसी डींग भी हांकी थी। लेकिन, यूक्रेन का समर्थन कर रही अमरीका के दायरे में फिलहाल सावधान बयान किया जा रहा है। खार्किव से रशियन सेना का पीछे हटना इस युद्ध का ‘टर्निंग पॉईंट’ मानना संभव नहीं है, इसका अहसास अमरिकी रक्षा विभाग के अधिकारियों ने कराया है। सैन्य क्षमताओं के मद्देनज़र रशिया के पास अब भी बड़ी सैन्य ताकत है, इसे अनदेखा करना उचित नहीं होगा, ऐसी चेतावनी अमरिकी अधिकारी ने दी। बायडेन प्रशानस के वरिष्ठ अधिकारी जॉन किरबाय ने भी रशिया की रक्षा तैयारी को भूलना संभव ना होने के बयान किया है। इसी पृष्ठभूमि पर रशिया ने मध्य यूक्रेन के ‘क्रिवयि रिह’ शहर पर मिसाइल हमले करके बुनियादी सुविधाओं को नष्ट करने की बात सामने आयी।

‘टर्निंग पॉईंट’, खार्किव

पिछले महीने से यूक्रेन ने रशिया के खिलाफ जवाबी हमले करने का अभियान शुरू किया था। इसे पिछले हफ्ते बड़ी कामयाबी मिली। रशियन सेना को ईशान कोण यूक्रेन के खार्किव से पीछे हटने के लिए मजबूर किया गया था। साथ ही दक्षिण यूक्रेन के खेर्सन और ज़ौपोरिज़िया प्रांत के कुछ हिस्से को भी रशिया को खोना पड़ा, यह बात सामने आयी थी। ज़ौपोरिज़िया के मेलिटपोल शहर से रशियन फौज पीछे हटने का वृत्त मिला था। इस पृष्ठभूमि पर यूक्रेन समेत पश्चिमी प्रसारमाध्यम एवं अध्ययन मंडलों ने खार्किव से पीछे हटना रशियन रक्षाबलों पर निर्णायक प्रहार होने के दावे करना शुरू किया था। कुछ विश्लेषकों ने इसे दूसरे विश्वयुद्ध के बाद रशिया की सबसे बड़ी हार होने की बात कही थी।

‘टर्निंग पॉईंट’, खार्किव

लेकिन, अमरिकी अधिकारी इस पर सावधानता से बयान कर रहे हैं। खार्किव की घटना के बाद मंगलवार को आयोजित वार्तापरिषद में वाईट हाऊस के प्रवक्ता जॉन किरबाय ने सावधानी का इशारा दिया। ‘रशियन रक्षाबल अब भी दूसरे को भारी नुकसान पहुँचाने की क्षमता रखता है। राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने रशियन सेना की पूरी क्षमता का अभी इस्तेमाल नहीं किया है, इसे ध्यान में रखे’, यह इशारा भी किरबाय ने दिया। इसके बाद अमरिकी रक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी खार्किव की घटनाओं से अगली घटनाओं का अनुमान ना लगाएँ, ऐसा कहा है। यूक्रेन संघर्ष के लिए रशिया अब भी बड़ी क्षमता रखती है, इस पर अमरिकी अधिकारी ने ध्यान आकर्षित किया।

रशिया ने बुधवार को मध्य यूक्रेन के ‘क्रिवयि रिह’ क्षेत्र में भारी मिसाइल हमले किए। इन हमलों में शहर के बड़े बांध के साथ अन्य बुनियादी सुविधाओं का भारी नुकसान हुआ, यह कहा जा रहा है। बांध के टूटने से शहर के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति निर्माण होने की बात सामने आयी। इसी बीच अमरीका में नियुक्त रशिनय राजदूत एनातोली एन्तानोव ने अमरीका यूक्रेन युद्ध में शामिल देश होने का बयान दोहराया है।

English     मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info