युक्रेन नहीं बल्की अमेरिका की सीमा पर सैन्य तैनाती की सर्वाधिक आवश्यकता है – भूतपूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प

टेक्सास – ‘बायडेन प्रशासन में हर एक पर युक्रेन की सीमा पर सैन्य तैनात करने का पागलपन सवार है। किन्तु सैन्य तैनात करने की वास्तविक आवश्यकता युक्रेन की सीमा पर न होकर अमेरिका की ही सीमा पर है। बायडेन ने टेक्सास की सीमा पर सुरक्षा के लिए सेना भेजने की आवश्यकता है’, इन शब्दों में भूतपूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्राध्यक्ष बायडेन को फटकारा है।

भूतपूर्व राष्ट्राध्यक्ष

पिछले पूरे वर्ष में अमेरिका मेक्सिको की सीमा पर बेंकायदेशीर निर्वासितों की संख्या बहुत बड़े प्रमाण में बढ़ती जा रही है। इन निर्वासितों की घुसखोरी की ओर बायडेन प्रशासन दुर्लक्ष कर रहा है यह टीका मेक्सिको की सीमा से जुडे प्रांत के नेता और स्थानीय कर रहे हैं| हजारो निर्वासित लापता हो गए हैं, जिसके कारण अमेरिकन सुरक्षा यंत्रणा पर बहुत तनाव बढ़ गया है, ऐसा इशारा कुछ दिन पहले ही दिया गया था। इस पार्श्वभूमि पर, भूतपूर्व राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने बायडेन प्रशासन को फटकारा है।

निर्वासितों की यह घुसखोरी अमेरिका की सुरक्षा के लिए धोखादायक है यह इशारा ट्रम्प ने दिया। ‘बायडेन ने इसके पहले ही अमेरिका की सीमा हल्लाखोरों के स्वाधीन कर दी है। अब तो सारे जग के लोग इस अमेरिका की खाली सीमा से अमेरिका में घुसखोरी कर रहे हैं। अमेरिका के नेता दूसरे देश में सेना घुसाने की बजाय अपने देश में हो रहे अवैध घुसखोरी को रोकने के लिए अपना ध्यान लगाए’, ऐसा ट्रम्प ने फटकारा है।

इसके दरमियान कुछ घंटे पहले ही युक्रेन में निर्माण हुए तनाव यह युरोप की समस्या है। राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने इस में अमेरिका को न फँसाये ऐसी फटकार अमेरिका के भूतपूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लेफ्टनेंट जनरल किथ केलॉग ने लगाई थी।

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info