रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन यूरोप में १९४५ के बाद का सबसे बड़ा युद्ध छेडने की मंशा रखते हैं

- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉन्सन

सबसे बड़ा युद्ध

म्युनिक/मास्को – रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने यूरोप में वर्ष १९४५ के बाद का सबसे बड़ा युद्ध छेडने की साज़िश रची है, ऐसा इशारा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉन्सन ने दिया| जर्मनी में जारी ‘म्युनिक सिक्युरिटी कान्फरन्स’ में जॉन्सन ने यह इशारा दिया| ब्रिटेन की विदेशमंत्री लिज़ ट्रुस ने इस बीच यह दावा किया कि, यूक्रैन पर हमला होने के बाद बाल्टिक और बाल्कन देश रशिया का अगला लक्ष्य होंगे| ब्रिटेन के इन इशारों की पृष्ठभूमि पर शनिवार के दिन, रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन की मौजूदगी में ‘न्यूक्लियर ड्रिल्स’ होने की बात सामने आयी है|

सबसे बड़ा युद्ध

पिछले कुछ दिनों से अमरीका और ब्रिटेन समेत पश्‍चिमी देश अधिक आक्रामक हुए हैं और रशिया कभी भी यूक्रैन पर हमला करेगी, ऐसे इशारे लगातार दिए जा रहे है| दो दिन पहले अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने दावा किया था कि, रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने यूक्रैन पर हमला करना तय किया है| नाटो के प्रमुख एवं जर्मनी, पोलैण्ड एवं इस्टोनिया के नेता भी रशिया का किसी भी क्षण यूक्रैन पर हमला हो सकता है, ऐसे बयान कर रहे हैं| जर्मनी में हो रही ‘म्युनिक सिक्युरिटी कान्फरन्स’ की पृष्ठभूमि पर अंतरराष्ट्रीय समूदाय फिर से यूक्रैन पर रशिया का हमला होने की संभावना का बयान दोहरा रहे हैं|

सबसे बड़ा युद्ध

‘यूक्रैन पर हमला करने की रशिया की योजना पहले से ही सक्रिय होने के चिन्ह दिखाई दे रहे हैं| यूक्रैन की राजधानी किव को लक्ष्य करनेवाला हमला करने की तैयारी रशिया ने पूरी की है| यह हमला बेलारूस से भी हो सकता है| वर्ष १९४५ के बाद यूरोप में सबसे बड़ा युद्ध करने की रशिया की योजना है| इसमें जान का भारी नुकसान होने की संभावना है’, यह इशारा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने दिया| यूक्रैन पर हमला करके नाटो को कमज़ोर करने की सोच में रशियन राष्ट्राध्यक्ष होंगे, तो यह सोच गलत है, यह इशारा भी जॉन्सन ने इस दौरान दिया|

प्रधानमंत्री जॉन्सन के बाद ब्रिटेन की विदेशमंत्री ट्रुस ने भी रशिया की आक्रामकता पर ध्यान आकर्षित किया| ‘राष्ट्राध्यक्ष पुतिन को यूक्रैन पर हमला करने का अवसर दिया जाए तो वे पुराने रशियन युनियन का हिस्सा रहे अन्य पड़ोसी देशों पर भी हमला कर सकते हैं| अंतरराष्ट्रीय समूदाय ने पुतिन को रोकना चाहिए क्योंकि, वे यूक्रैन के बाद रुकेंगे नहीं| यूक्रैन के बाद बाल्टिक एवं बाल्कन देशों पर हमलों का खतरा है’, यह दावा ट्रुस ने किया|

इसी बीच, ब्रिटेन के इन इशारों की पृष्ठभूमि पर ही रशिया की शनिवार को ‘स्ट्रैटेजिक न्युक्लियर एक्सरसाईज’ करने की जानकारी सामने आयी| राष्ट्राध्यक्ष पुतिन की मौजूदगी में हुए इस युद्धाभ्यास के बीच रशियन युद्धपोत, पनडुब्बियॉं एवं लड़ाकू विमानों से परमाणु क्षमता के मिसाइलों का परीक्षण किया गया| इनमें बैलेस्टिक एवं क्रूज़ मिसाइलों के साथ ही हायपरसोनिक मिसाइलों का भी समावेश होने की बात कही जा रही है|

English  मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info