रशिया के हमलों से यूक्रैन को बचाएँ

- यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष ज़ेलेन्स्की का आक्रोश

किव – युद्ध के ११ वें दिन रशिया ने यूक्रैन के शहरों पर हमलों की तीव्रता अधिक बढ़ाई| कम से कम अब हमें बचाएँ और यूक्रैन की हवाई सीमा में नो फ्लाइ ज़ोन का ऐलान करें, ऐसा आक्रोश यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष ने किया है| ‘ऐसा नहीं किया गया तो इससे एक ही अनुमान निकाला जा सकता है कि, हमें शांति से मरणपंथ पर आगे बढ़ते हुए आप देखना चाहते हैं, ऐसा तीखा बयान यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष ज़ेलेन्स्की ने पश्‍चिमी देशों की ओर रुख करते हुए किया है| उनका यह बयान सामने आ रहा था तभी, ज़ेलेन्स्की फिर से रशिया से चर्चा करने के लिए तैयार होने की खबरें प्राप्त हो रही हैं|

राष्ट्राध्यक्ष ज़ेलेन्स्की

चेर्नोबिल और इसके बाद ज़ापोरिज़ज़िया परमाणु प्रकल्प के बाद यूक्रैन के तीसरे युझ्नोक्राईन्स्क परमाणु प्रकल्प पर कब्ज़ा करने की तैयारी रशिया ने पूरी की है| रशियन सेना ने इस प्रकल्प की दिशा में आगे बढ़कर वहां पर जोरदार हमले करने की खबरें प्राप्त हो रही हैं| रशिया को यूक्रैन में परमाणु दुर्घटना करवानी है, ऐसा आरोप करना यूक्रैन ने जारी रहा है| तो, रशिया इसके लिए यूक्रैन को ज़िम्मेदार ठहरा रहा है| साथ ही, यूक्रैन के विनित्सिया शहर पर रशिया ने आठ मिसाइल्स दागकर वहां के हवाई अड्डे को तबाह किया| इस पर यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष ने तीखा बयान करके अमरीका और नाटो पर गुस्सा व्यक्त किया|

रशिया इसी तरह यूक्रैन पर हवाई हमले करके तबाही मचा रही है और ऐसे में पश्‍चिमी देश इसे बर्दाश्त कर रहे हैं, यह आरोप राष्ट्राध्यक्ष ‘ज़ेलेन्स्की’ ने लगाया| अमरीका अब यूक्रैन को अधिक विमान प्रदान करे और यूक्रैन की हवाई सीमा में ‘नो फ्लाय ज़ोन’ का ऐलान करे, यह माँग ज़ेलेन्स्की ने बड़े जोरों से उठायी है| यूक्रैन की बेकसूर जनता इस तरह रशियन हमलों का शिकार हो रही है और ऐसे में पश्‍चिमी देश इसे शांति से देखते रहेंगे तो इससे एक ही अनुमान निकाला जा सकता है कि, हम शांति से मृत्यूपंथ पर बढ़ते हुए आपको देखना है, ऐसी आलोचना राष्ट्राध्यक्ष ज़ेलेन्स्की ने की|

राष्ट्राध्यक्ष ज़ेलेन्स्की

इस युद्ध में यूक्रैन की जनता मारी जा रही है, ऐसे दावे ज़ेलेन्स्की कर रहे हैं, फिर भी दूसरी ओर इस युद्ध में रशिया के ११ हज़ार सैनिकों को मार गिराने की जानकारी यूक्रैन दे रहा है| तो, रशिया के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रैन की सेना से संबंधित २,११९ लक्ष्यों को निशाना करने की जानकारी प्रदान की है| इसके आगे भी यूक्रैन युद्ध करता रहा तो देश के रूप में यूक्रैन के भविष्य को खतरा निर्माण होगा, यह इशारा रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने दिया|

यूक्रैन पहले ही कृत्रिम तरीके से बना हुआ देश है, ऐसा कहकर इस देश का राष्ट्रवाद फंसानेवाला है, ऐसी आलोचना की गई थी| आगे के दिनों में भी यूक्रैन के नेतृत्व ने अड़िलय भूमिका जारी रही तो यूक्रैन बचेगा भी नहीं, यह इशारा रशिया के राष्ट्राध्यक्ष दे रहे हैं| इसी के साथ पश्‍चिमी देशों पर निर्भर रहकर रशिया को चुनौति देने की बड़ी भूल हम कर बैठे हैं, यह कबूली ही अब यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष ज़ेलेन्स्की पश्‍चिमी देशों पर आलोचना करके देते दिख रहे हैं| लेकिन, ज़ेलेन्स्की कितना भी आक्रोश करें, तब भी अमरीका-नाटो यूक्रैन में सीधे सैन्य हस्तक्षेप नहीं करेंगे, यह बात बार-बार कह रहे हैं| इसी कारण ‘नो फ्लाय ज़ोन’ का ऐलान करके यूक्रैन पर हमला कर रहे रशिया के लड़ाकू विमानों को गिराने का विचार भी अमरीका और नाटो नहीं करेंगे, यह अब स्पष्ट दिख रहा है|

सिर्फ यूक्रैन की सेना और जनता को रशिया के खिलाफ हथियारों से सज्जित करके लड़ने के लिए प्रोत्साहन देने के लिए अमरीका और नाटो उत्सुक हैं| इसके ज़रिये यूक्रैन में युद्ध लंबा चलाने की कोशिश अमरीका ने की है, यह बात पहले भी स्पष्ट हुई थी|

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info