यूक्रेन को हथियारों की नई आपूर्ति होने के बाद रशिया ने नाटो और पश्चिमी देशों के खिलाफ युद्ध शुरू किया है

- यूरोपियन अधिकारी की चेतावनी

पश्चिमी देशों के खिलाफ युद्ध

मास्को/किव – पश्चिमी देशों ने यूक्रेन के लिए नए हथियारों की आपूर्ति करने के लिए ऐलान करने की पृष्ठभूमि पर रशिया ने नाटो और पश्चिमी देशों के खिलाफ युद्ध शुरू किया है और यूक्रेन संघर्ष को अब नई उंचाई प्राप्त हो सकती है, ऐसी चेतावनी यूरोपियन महासंघ के वरिष्ठ अधिकारी स्टेफानो सैनिनो ने दी। सैनिनो महासंघ के विदेश महासचिव पद का ज़िम्मा संभाल रहे हैं। कुछ दिन पहले जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेअरबॉक ने एक बैठक के दौरान यूरोपिय रशिया विरोधी युद्ध में उतरने का बयान किया था। इसी बीच रशिया के पूर्व अधिकारी सेर्जई कैरागनोव ने टैंक भेजने वाले नाटो देश युद्ध में खुलेआम उतरने के संकेत दे रहे हैं और वे ही रशिया के निशाने पर रहेंगे, ऐसी चेतावनी दी है। इसी बीच रशिया ने गुरुवार को यूक्रेन की राजधानी किव और आस-पास के इलाकों में बड़ा मिसाइल हमला किया और इसमें कई लोगों के हताहत होने की जानकारी मिली है।

पश्चिमी देशों के खिलाफ युद्ध

रशिया के यूक्रेन में हमले अधिक प्रखर हो रहे हैं और नई सैन्य तैनाती के साथ बड़े बदलाव किए गए हैं। यूक्रेन मोर्चे के अधिकांश क्षेत्र में रशिया ने सैन्य तैनाती बढ़ाई है और खार्किव से औडेसा तक के क्षेत्र में लगातार हमले किए जा रहे हैं। रशिया के इन आक्रामक हमलों की वजह से यूक्रेन का आगे बढ़ाना रुक गया है और अपने नियंत्रण के मौजूदा क्षेत्र को सुरक्षित करने पर यूक्रेनी सेना जोर दे रही है। इसके बावजूद, अगले कुछ हफ्तों में रशिया को प्रत्युत्तर देने की योजना भी बनाई जा रही है और इसके लिए पश्चिमी देशों से अधिकाधिक हथियारों की मांग की गई है।

पश्चिमी देशों के खिलाफ युद्ध

यूक्रेन की मांग पर रिस्पान्स देकर अमरीका और नाटो सदस्य देशों ने हथियारों की बड़ी आपूर्ति करने का ऐलान किया है। इनमें मिसाइलें, टैंक्स, तोप, बख्तरबंद वाहनों का समावेश है। कुछ देशों द्वारा यूक्रेन को लड़ाकू विमान प्रदान करने की गतिविधियां शुरू होने की बात कही जा रही है। पश्चिमियों की इस शस्त्र सहायता के खिलाफ रशिया लगातार चेतावनी दे रही है। यूक्रेन की अन्य यंत्रणाओं की तरह ही अमरिकी टैंक्स भी जल जाएंगे, ऐसा रशियन सरकार के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने हाल ही में कहा था। इसी बीच रशियन राजदूत ऐनातोली एन्टानोव ने पश्चिमी टैंक की तैनाती रशिया-यूक्रेन संघर्ष को नई उंचाई प्रदान करने का कारण बनेगी, इस पर ध्यान आकर्षित किया था।

पश्चिमी देशों के खिलाफ युद्ध

अब यूरोपिय देशों के नेता और अधिकारी भी रशिया-नाटो संघर्ष पर खुलेआम बयान कर रहे हैं। कुछ दिन पहले जर्मनी के विदेश मंत्री ने यूक्रेन के लिए हथियारों की आपूर्ति का समर्थन करके यूरोप बनाम रशिया युद्ध जारी है, यह दावा किया था। इसके बाद अब महासंघ के विदेश विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने रशिया के नाटो और पश्चिमी देशों के खिलाफ युद्ध शुरू हुआ है, ऐसा कहकर यूक्रेन संघर्ष को नई उंचाई प्राप्त होने की चेतावनी दी है। रशियन सरकार के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने भी अमरीका और यूरोप अब खुलेआम यूक्रेन युद्ध में शामिल होते हुए दिख रहे हैं।

इसी बीच रशिया ने गुरूवार को यूक्रेन में बड़े मिसाइल हमले किए। राजधानी किव और करीबी इलाकों को इन हमलों में लक्ष्य किया गया। इस दौरान काफी लोगों के हताहत होने का दावा किया जा रहा है। इसी बीच यूक्रेन ने रशिया के अधिकांश मिसाइलों को मार गिराने के भी दावे किए हैं।

English      मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info