रशिया ने युक्रेन पर हमलों की व्याप्ति बढ़ाई

- दखलअंदाज़ी करनेवाले देशों को रशियन राष्ट्राध्यक्ष द्वारा नई चेतावनी

हमलों की व्याप्ति

मॉस्को/किव्ह – युक्रेन पर लष्करी कार्रवाई का दूसरा चरण शुरू करने के बाद रशियन हमलों की व्याप्ति दिन-ब-दिन अधिक ही बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। पिछले 24 घंटों में रशियन रक्षा बलों ने युक्रेनी सेना के स्थानों पर 600 से अधिक हमले किए हैं। इनमें विदेशी हथियारों का भंडार होने वाले गोदाम समेत ड्रोन्स, मिसाईल लाँचर्स, रेलमार्ग, पूल, टैंक्स तथा हथियारबंद वाहनों का भी समावेश है। पूर्वी यूक्रेन के तीन शहर और अहम इलाकों पर कब्ज़ा किया होने की खबर बताई जाती है। हमलों की तीव्रता बढ़ रही है, ऐसे में रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन ने, युक्रेन में दखलअंदाज़ी करनेवाले देशों को करारा जवाब मिलेगा, ऐसी चेतावनी दी है।

हमलों की व्याप्ति

रशियन सुरक्षा बलों ने पिछले हफ्ते में युक्रेन पर लष्करी कार्रवाई का दूसरा चरण सक्रिय किया था। इस चरण में हर दिन रशियन हमलों की तीव्रता बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। रशिया के रक्षा बल युक्रेन के लष्करी स्थानों को बड़े पैमाने पर लक्ष्य कर रहे हैं। उसी समय, पूर्वी और दक्षिणी युक्रेन के शहर और अहम इलाकों पर कब्ज़ा करने में भी रशिया को अच्छी खासी सफलता मिल रही है। पिछले चौबीस घंटों में रशिया ने डोन्बास क्षेत्र के 2 शहरों समेत खार्किव्ह प्रांत के इलाकों पर भी कब्ज़ा करने की बात सामने आई है।

हमलों की व्याप्ति

रशियन सुरक्षाबलों ने 24 घंटों की अवधि में 630 से अधिक युक्रेनी लष्करी स्थानों को लक्ष्य किया। रशियन हवाई बलों ने लगभग 60 स्थानों पर हमले किए हैं। रशियन नौसेना द्वारा झॅपोरोझ्ये शहर के बड़े हथियारों के गोदाम को लक्ष्य किया गया। इस गोदाम में पश्चिमी देशों ने सप्लाई किए हथियार रखे गए थे। इसके अलावा युक्रेन के अन्य भागों में 8 हथियारों के गोदामों पर हमले करने की जानकारी रशियन रक्षा बलों ने दी। मारिपोल स्थित स्टील फैक्टरी पर भी हमले करने की खबर दी गई है।

हमलों की व्याप्ति

युक्रेन सीमा से सटे हुए रशियन प्रांतों में भी हमले होने की बात सामने आई है। युक्रेन के ड्रोन्स तथा लड़ाकू विमान रशियन प्रांतों को लक्ष्य कर रहे हैं, ऐसा बताया जा रहा है। एक हमले में रशिया के इंधन डिपो को आग लगने की जानकारी दी गई। इसी बीच, रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन ने युक्रेन में दखलअंदाजी करनेवाले देशों को नई चेतावनी दी है।

किसी भी देश ने अगर युक्रेन में दखलअंदाज़ी करने की कोशिश की, उसे फौरन और करारा जवाब मिलेगा, ऐसा पुतिन ने डटकर कहा। रशिया की सामरिक सुरक्षा को अगर खतरा निर्माण हुआ, तो क्या कार्रवाई करनी है, इसकी योजना पहले से ही तैयार है, यह भी रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने बताया।

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info