यूक्रेन युद्ध को रोका नहीं गया तो तीसरा विश्‍वयुद्ध शुरू होगा

- अमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प

वॉशिंग्टन – ‘रशिया और यूक्रेन का युद्ध तुरंत रोककर इन दोनों के बीच बातचीत शुरू नहीं हुई तो तीसरा विश्‍वयुद्ध छिड़ जाएगा। इसके बाद अपने इस ग्रह पर कुछ भी नहीं बचेगा’, ऐसी चेतावनी अमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने दी। रशिया और यूक्रेन के बीच शांति प्रक्रीया शुरू होनी चाहिये, ऐसी माँग बड़े आग्रह से रखकर पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने इस युद्ध के लिए बायडेन प्रशासन की मूर्खता ज़िम्मेदार है, ऐसी तीखी आलोचना की थी। सन २०२० के चुनावों में हम फिर से अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष बनते तो रशिया और यूक्रेन में युद्ध शुरू ही नहीं होता, यह दावा भी डोनाल्ड ट्रम्प ने किया।

तो तीसरा विश्‍वयुद्ध

अमरीका के नेवाडा राज्य के मिंडेन शहर में आयोजित की गई ‘सेव अमरीका’ रैली में पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प बोल रहे थे। अगले महीने अमरीका में होनेवाले चुनावों की पृष्ठभूमि पर डोनाल्ड ट्रम्प ने बायडेन प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रचार अभियान शुरू किया है। इसे जनता का भारी समर्थन प्राप्त होने लगा है और इस वजह से बायडेन प्रशासन बेचैन होता दिख रहा है। खास तौर पर रशिया और यूक्रेन युद्ध बायडेन प्रशासन की गैरज़िम्मेदाराना नीति के कारण शुरू हुआ, यह आरोप लगाकर पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने इसके भयंकर परिणाम अमरीका के साथ-साथ पूरे विश्‍व को भुगतने पडेंगे, ऐसे इशारे कई बार दिए थे। रशिया-यूक्रेन युद्ध उचित समय पर बंद नहीं हुआ तो इससे तीसरा विश्‍वयुद्ध शुरू होगा, यह इशारा ट्रम्प ने पहले भी दिया था।

शनिवार को मिंडेन की रैली में बोलते समय भी ट्रम्प ने फिर से रशिया-यूक्रेन युद्ध की वजह से तीसरा विश्‍वयुद्ध छिड़ेगा, यह चिंता व्यक्त की है। बायडेन प्रशासन के गैरज़िम्मेदाराना रवैये की वजह से ही यह स्थिति उभरी है, यह कहकर ट्रम्प ने इस युद्ध के लिए रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन से ज्यादा बायडेन की नीति ही ज़िम्मेदार होने की बात पर अमरिकी जनता का ध्यान आकर्षित किया है। ईसाईयों के सर्वोच्च धर्मगुरू सम्माननीय पोप फ्रान्सिस ने और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कुछ नेताओं ने अमरीका-नाटो के उकसाने से ही यूक्रेन युद्ध शुरू हुआ, ऐसा दावा किया था। यूक्रेन को नाटो में शामिल कराने की गतिविधियाँ शुरू हुईं और इसके बाद रशिया ने यूक्रेन में अपनी सेना उतारी, इस घटनाक्रम पर पोप फ्रान्सिस और अन्य नेताओं ने ध्यान आकर्षित किया था।

तो तीसरा विश्‍वयुद्ध

अमरीका के विपक्षी नेता भी यूक्रेन पर हमला करनेवाले पुतिन की आलोचना कर रहे हैं और साथ-साथ बायडेन प्रशासन की नीति के कारण ही युक्रेन युद्ध शुरू होने का आरोप भी लगा रहे हैं। इनमें अमरीका के पूर्व विदेशमंत्री एवं ज्येष्ठ कूटनीतिज्ञ हेन्री किसिंजर का भी समावेश है। रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने रशिया अपनी रक्षा के लिए परमाणु हमला करने से भी नहीं हिचकिचाएगी, यह चेतावनी दी थी और इसके बाद इसकी बड़ी गूंज पूरे विश्‍व में सुनाई दी थी। इसके बाद बायडेन के खिलाफ आलोचना अधिक तीव्र हुई थी। यूक्रेन युद्ध के लिए पूरी तरह से रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ही ज़िम्मेदार होने का बायडेन प्रशासन का दावा अब अमरीका के सियासी दायरे में भी स्वीकारा नहीं जा रहा है, यह स्पष्ट दिखने लगा है।

अगले महीने अमरीका में होने वाले चुनावों में बायडेन प्रशासन ने यूक्रेन युद्ध पर अपनाई हुई भूमिका के खिलाफ प्रतिक्रिया सामने आने की कड़ी संभावना भी अब सामने आने लगी है। ऐसी स्थिति में पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने बायडेन प्रशासन की नीति की बड़ी तीखी आलोचना करके इसके खिलाफ जनमत जागृत करने के लिए शुरू किए हुए प्रचार अभियान को काफी बड़ी अहमियत प्राप्त हो रही है।

English     मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info