क्रैमाटोर्स्क के मिसाइल हमले में यूक्रेन के दो जनरल के साथ ५० वरिष्ठ सेना अधिकारी मारे गए

- रशिया के रक्षा विभाग का दावा

मास्को/किव – दो दिन पहले रशियन रक्षा बलों ने यूक्रेन के क्रैमाटोर्स्क शहर पर किए मिसाइल हमले में दो जनरल और ५० वरिष्ठ सेना अधिकारी मारे गए हैं, ऐसा दावा रशिया के रक्षा विभाग ने किया। इस हमले के बाद शहर में यूक्रेनी सैन्य कमांड सेंटर को लक्ष्य करने की जानकारी रशिया के रक्षा विभाग ने प्रदान की थी। अब इसकी नई जानकारी प्राप्त हुई है, ऐसा रशिया ने कहा। इस सेंटर में यूक्रेनी सेना की बैठक शुरू थी, यह भी दावे में कहा गया है। इसी बीच आगे के समय में भी क्रैमाटोर्स्क की तरह ही हमले करके यूक्रेन में विदेशी सैनिक, पश्चिमी सैन्य अधिकारी और रक्षा सलाहकारों को लक्ष्य किया जाएगा, ऐसी चेतावनी रशिया के विदेश मंत्री सर्जेई लैव्हरोव्ह ने दी।

क्रैमाटोर्स्क

रशियन रक्षा बलों ने मंगलवार रात यूक्रेन के क्रैमाटोर्स्क शहर पर बड़ा मिसाइल हमला किया था। हमले में शहर के लोकप्रिय रेस्टॉरंट के साथ ९० से अधिक घर एवं इमारतों का नुकसान होने की बात कही जा रही थी। ‘एस-३००’ मिसाइलों से किए इस हमले में १२ लोगों के मारे जाने की और ६० से अधिक घायल होने की जानकारी यूक्रेन ने प्रदान की थी। रशिया ने रेस्टॉरंट में बैठे आम नागरिकों को लक्ष्य किया, ऐसा आरोप यूक्रेन ने लगाया था।

क्रैमाटोर्स्क

लेकिन, रशिया के रक्षा विभाग ने इस हमले की नई जानकारी सार्वजनिक की है। क्रैमाटोर्स्क शहर पर किए मिसाइल हमले में यूक्रेनी सेना के अस्थायी ठिकाने को लक्ष्य किया गया। यूक्रेन की ‘५६वी इन्फैंट्री ब्रिगेड’ इस अड्डे का इस्तेमाल कर रही थी। हमले के समय पर इस ब्रिगेड के अधिकारी विदेशी सैन्य सलाहकारों के साथ बैठक कर रहे थे, ऐसा रशियन रक्षा विभाग ने स्पष्ट किया। हमले में यूक्रेन के दो आर्मी जनरल और ५० सैन्य अधिकारियों के साथ २० विदेश सलाहकार एवं सैनिक मारे गए हैं, ऐसा रशिया के रक्षा विभाग ने कहा।

क्रैमाटोर्स्क

रक्षा विभाग ने जारी की हुई जानकारी की पृष्ठभूमि पर रशिया के विदेश मंत्री ने नई चेतावनी दी है। ‘रशिया विरोधी संघर्ष के लिए यूक्रेन विदेशी सैनिक एवं पश्चिमी सैन्य अधिकारियों को नागरी उपक्रमों का इस्तेमाल करने की अनुमति दे रहा हैं। यह अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन हैं। इसके आगे इस तरह से इस्तेमाल होता दिखाई दिया तो उन स्थानों को रशियन सेना लक्ष्य करेगी’, ऐसा इशारा विदेश मंत्री लैव्हरोव्ह ने दिया। क्रैमाटोर्स्क में हुआ हमला इसी का हिस्सा होने का दावा भी रशियन विदेश मंत्री ने किया।

इसी बीच, यूक्रेन का धीमा हुआ ‘काउंटर ऑफेन्सिव’ और इसकी असफलता बायडेन प्रशासन के लिए नाचक्की हो सकती है, ऐसी आलोचना अमरीका के प्रमुख पत्रकार सेमूर हर्श ने की। राष्ट्राध्यक्ष बायडेन यूक्रेन को प्रदान कर रहे समर्थन अगले चुनाव में उनकी हार की वजह साबित होगी, यह भी हर्श ने कहा है। मौजूदा गति से यूक्रेन अभियान शुरू रहा तो रशिया ने नियंत्रण पाया सभी क्षेत्र फिर से अपने कब्ज़े मे ंकरने के लिए यूक्रेनी सेना को १०० से भी अधिक साल लगेंगे, ऐसी फटकार बी अमरिकी पत्रकार ने लगायी है।

यूक्रेन अपने नाकाम अभियान के लिए प्रगत हथियारों की वहज बता रहा हैं और तभी अमरीका ने यूक्रेन को लंबी दूरी के मिसाइल प्रदान करने के संकेत दिए हैं। अगले कुछ महीनों में अमरीका यूक्रेन को ‘आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टिम्स’ प्रदान कर सकता है, ऐसा अमरिकी अधिकारी के दाखिले से कहा जा रहा है। यह मिसाइल १६५ से ३०० किलोमीटर की मारक क्षमता के होने की जानकारी सूत्रों ने प्रदान की।

English

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info