बाखमत समेत पूर्व यूक्रेन में संघर्ष हुआ अधिक तीव्र

- रशिया के लगातार और बड़े हमले जारी

मास्को/बाखमत – रशिया के बाखमत समेत पूर्व यूक्रेन में हमलों की तीव्रता लगातार बढ़ रही है। रशियन सेना बाखमत शहर पर तीन ओर से हमले कर रही है। इसकी वजह से यूक्रेनी सेना के लिए इस शहर को बचाना दिन प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है, ऐसा दावा स्थानीय सूत्र और माध्यम कर रहे हैं। शहर की ओर जा रहे एक मार्ग पर रशिया ने कब्ज़ा करने की बात भी कही जा रही है। बाखमत के अलावा डोनेत्स्क प्रांत के अन्य शहरों पर भी रशिया ने आक्रामक हमले शुरू किए हैं और खार्किव के इलाके में मिसाइल एवं रॉकेटस्‌‍ के हमले जारी हैं।

बाखमत

डोनेत्स्क प्रांत के अहम ठिकाने पर स्थित बाखमत शहर पूरे प्रांत पर कब्ज़ा करने के लिए अहम माना जाता है। बाखमत शहर रशिया के लिए ‘टैक्टिकल विक्टरी’ साबित हो सकती है, ऐसा दावा पश्चिमी यंत्रणा और माध्यम कर रहे हैं। बाखमत पर कब्ज़ा करने के बाद रशिया डोनेत्स्क के क्रैमाटोर्स्क और स्लोवियान्स्क शहर पर बड़े हमले कर सकती है। इसकी वजह से इन शहरों के साथ डोनेत्स्क प्रांत पर नियंत्रण रखने के लिए बाखमत पर कब्ज़ा करना निर्णायक होगा। ऐसे में पिछले साल से रशियन सेना लगातार इस शहर पर कब्ज़ा करने के लिए हमले कर रही है।

बाखमत

रशिया की इन कोशिशों को नए साल में कामयाबी मिलती दिख रही है और बाखमत के करीबी सोलेदार शहर रशिया ने कब्जा किया हुआ है। बाखमत की सप्लाइ बाधित करने में भी रशिया सफल हुई है और शहर के करीब कई छोटे हिस्सों पर रशिया ने कब्ज़ा किया है। शहर पर तीन ओर से हमले जारी होने की जानकारी रशिया साझा कर रही है। बाखमत में फिलहाल तकरीबन सात हज़ार यूक्रेनी सैनिक तैनात होने की बात कही जा रही है।

बाखमत

बाखमत के अलावा पूर्व यूक्रेन के अन्य हिस्सों में भी रशिया के हमले जारी है। खार्किव में मंगलवार रात मिसाइल हमले होने की जानकारी सामने आयी है। साथ ही कुपिआन्स्क शहर के करीब रशिया ने तोप और रॉकेटस्‌‍ के हमले किए। खेर्सन एवं झैपोरिझिआ में स्थित यूक्रेन के ठिकानों पर भी बड़े हमले किए गए हैं।

बाखमत

रशिया के रक्षा मंत्री सर्जेई शोईगू ने नाटो की आलोचना की है। पश्चिमी देश प्रदान कर रहें हथियार नाटो को अधिकाधिक मात्रा में यूक्रेन युद्ध में खींचने का कारण बन रहे हैं, ऐसा इशारा शोईगू ने दिया। पिछले कुछ दिनों से नाटो सदस्य देशों ने यूक्रेन को ‘हेवी वेपनरी’ प्रदान करना शुरु किया है, इस ओर भी उन्होंने ध्यान आकर्षित किया।

जर्मनी समेत अन्य पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को लगभग १०० ‘लिओपार्ड’ टैंक देने का वादा किया है। इसके अलावा अमरीका और ब्रिटेन भी यूक्रेन को टैंक प्रदान करेंगे। अगले दस दिनों में यूक्रेन पर रशिया नए बड़े हमले करेगी, यह दावा यूक्रेन के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया था। इस पृष्ठभूमि पर यह जानकारी ध्यान आकर्षित करती है।

English      मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info