रशिया ने घेराव किए बाखमत से यूक्रेन की सेना पीछे हटे

- ‘वैग्नर ग्रुप’ के प्रमुख की चेतावनी

मास्को/किव – ‘रशियन सेना और वैग्नर ग्रुप के दलों ने बाखमत की पुरी घेराबंदी की हैं। सीर्फ एक ही मार्ग खुला छुटा है। यूक्रेन की सेना बाखमत में संघर्ष कर रही हैं। लेकिन, उनके हाथ में अब महज़ एक या दो दिन बचे हैं। इस दौरान उन्हें शहर छोड़ने का अवसर मिल सकता हैं’, ऐसी चेतावनी रशिया के ‘वैग्नर ग्रुप’ के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने दी। इसी दौरान यूक्रेनी सेना के ड्रोन विभाग के अंग रहे दल को बाखमत छोड़ने के निर्देश प्राप्त होने की जानकारी सोशल मीडिया से सामने आयी है।

यूक्रेन की सेना

पिछले कुछ महीनों से बाखमत में संघर्ष कर रही रशियन सेना ने नए साल में इसे प्राथमिकता दी थी। नई फौज के साथ भारी मात्रा में हथियारों की भी तैनाती की गई थी। बाखमत के करीबी हिस्सों पर धीरे धीरे कब्ज़ा करने पर जोर दिया गया था। यूक्रेनी सेना का प्रतिकार नाकाम करके रशिया ने इस क्षेत्र में आगे बढ़ने की सफलता हासिल की थी। बाखमत की स्थिति कठिन होने की कबुली दे रहा यूक्रेनी नेतृत्व वहां से पीछे हटना टाल रहा था। लेकिन, रशिया के प्रखार हमलों के सामने यूक्रेनी सेना का प्रतिकार कम होने की बात बाखमत की स्थिति से दिख रही है।

रशियन सेना और वैग्नर ग्रुप ने बाखमत में मौजूद यूक्रेनी सेना की घेराबंदी अधिक सख्त की हैं और शहर के सेंट्रल क्षेत्र के अलावा अधिकांश हिस्सों पर रशिया ने नियंत्रण पाया है। बाखमत में लगभग तीन हज़ार यूक्रेनी सैनिक अभी भी तैनात होने की जानकारी है। रणनीति नज़रिये से अहम शहर के तौर पर डोन्बास के बाखतम की पहचान हैं, ऐसे बाखमत पर कब्ज़ा पाने के बाद रशियन सेना डोनेत्स्क, खार्किव एवं मध्य यूक्रेन में अधिक आक्रामक हमले करेगी, यह कहा जा रहा है।

यूक्रेन की सेना

इससे पहले खार्किव और खेर्सन अभियान के दौरान रशियन सेना को कब्ज़ा किए कुछ हिस्से को खोना पड़ा था। लेकिन, डोन्बास संघर्ष के दौरान रशिया ने किसी भी अहम शहर या हिस्से को खोया नहीं हैं। उल्टा बाखमत के लिए धीरे धीरे कदम बढ़ाकर शहर की घेराबंदी सख्त करने में सफल होती दिख रही है। रशियन माध्यम और सोशल मीडिया पर बाखमत जंग की तुलना दूसरे विश्वयुद्ध के ‘बैटल ऑफ स्टैलिनग्राड’ से की जा रही हैं। इसके मद्देनज़र रशिया के अभियान में बाखमत की अहमियत अधिक स्पष्टता से सामने आ रही हैं।

बाखमत के साथ ही रशिया ने पूर्व यूक्रेन के सभी मोर्चों पर हमले जारी रखे हैं। बाखमत के साथ कुपिआन्स्क, लिमन, वहलेदर शहर पर लगातार और प्रखर हमलें शुरू हैं। यूक्रेनी यंत्रणाओं ने कुपिआन्स्क के नागरिकों को शहर छोड़ने के आदेश दिए हैं। बाखमत के करीबी चैसिव यार शहर पर पिछले कुछ दिनों से भारी मात्रा में तोप और रॉकेटस्‌‍ के हमले हो रहे हैं। बाखमत के बाद रशिया इसी शहर को लक्ष्य करेगी, ऐसे दावे भी किए जा रहे हैं।

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info