डोनेत्स्क में चल रहे प्रखर संघर्ष में युक्रेन के 250 से अधिक जवान मार गिराने का रशिया का दावा

- बाखमत में फिर से संघर्ष शुरू

मॉस्को/किव – डोनेत्स्क प्रांत में युक्रेन ने किया बड़ा आक्रमण नाक़ाम किया होने का दावा रशिया के रक्षा विभाग ने किया। रविवार को हुए प्रखर संघर्ष में रशियन रक्षाबलों ने युक्रेन के लगभग 250 जवान मार गिराये, ऐसा इस दावे में कहा गया है। युक्रेन ने यह दावा ठुकराया होकर, रशिया ने दी जानकारी यह अपप्रचार का भाग है, ऐसा कहा। डोनेत्स्क के हमलों के दावे सामने आ रहे हैं कि तभी युक्रेनी सेना ने बाखमत में फिर से हमलें किये होने की जानकारी माध्यमों ने जारी की है।

प्रखर संघर्ष

‘रविवार को सुबह युक्रेन की सेना ने दक्षिणी डोनेत्स्क से सटे पाँच इलाक़ों में बड़े हमलें किये। छह मेकॅनाईझ्ड् और दो टैंक बटालियन्स की सहायता से हमलों की शुरुआत हुई। रशिया ने डोनेत्स्क प्रांत में निर्माण की मज़बूत बचावयंत्रणा को तोड़ना यह युक्रेन के हमलों का उद्देश्य था। दिन भर में लगभग 23 बार आक्रमण के प्रयास हुए। लेकिन रशियन सेना ने इन सारे हमलों को नाक़ाम कर दिया’, ऐसी जानकारी रशिया के रक्षा विभाग ने दी। इस प्रखर संघर्ष में युक्रेन के ढ़ाईसौ जवान मारे गये होकर, 16 टैंक्स तथा 21 हथियारबंद वाहन नष्ट किये होने का दावा भी रशिया द्वारा किया गया।

प्रखर संघर्ष

कुछ ही दिन पहले युक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमिर झेलेन्स्की ने, अपनी सेना प्रतिहमलों के लिए तैयार है और यह मुहिम जल्द ही शुरू होगी, ऐसा ऐलान किया था। उसके बाद डोनेत्स्क में हुआ हमला और रशिया ने दिये प्रत्युत्तर के मद्देनज़र, यह आक्रमण प्रतिहमलों का भाग होगा, ऐसा बताया जा रहा है। लेकिन युक्रेन ने रशिया के दावे ख़ारिज किये होकर, डोनेत्स्क के संघर्ष के बारे में किये गये दावों को रशियन अपप्रचार का भाग बताया है।

प्रखर संघर्ष

रशिया डोनेत्स्क के संघर्ष के बारे में दावे कर रहा है कि तभी बाखमत में फिर से संघर्ष शुरू होने की जानकारी सामने आयी है। पिछले महीने में ‘वॅग्नर ग्रुप’ और रशियन सेनाओं ने बाखमत पर पूरा कब्ज़ा करने का ऐलान किया था। नियंत्रण हासिल करने के बाद वॅग्नर ग्रुप की टुकड़ियों ने बाखमत से वापसी करने की शुरुआत की थी। उसके बाद रशिया ने बाखमत में नया अड्डा तथा अन्य सुविधाओं का निर्माण शुरू किया होने की जानकारी दी थी।

लेकिन पिछले हफ़्ते युक्रेन की टुकड़ियों ने फिर एक बार बाखमत को लक्ष्य करने की शुरुआत की थी। नयी जानकारी के अनुसार, युक्रेनी सेनाओं ने बाखमत के उत्तरी भाग से हमलें किये हैं और कुछ इलाक़े पर कब्ज़ा करने में भी सफलता प्राप्त की है। युक्रेन की सेना तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बाखमत के संघर्ष के कुछ विडिओ तथा फोटोग्राफ्स भी सोशल मीडिया में जारी किये थे। उनमें दिखाया गया था कि युक्रेनी सेनाएँ, रशियन टुकड़ियाँ तथा वॅग्नर ग्रुप के पथकों पर तोपों तथा टैंक्स से हमलें कर रहें हैं।

बाखमत के नये संघर्ष की रशिया ने पुष्टि नहीं की है। लेकिन कुछ विश्लेषक तथा मिलिटरी ब्लॉगर्स ने यह दावा किया है कि युक्रेन का बाखमत पर हमला, यह प्रतिहमलों की मुहिम का भाग हो सकता है।

English

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info