पुतिन यूक्रेन युद्ध हारे हैं – अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष बायडेन का दावा

- बायडेन प्रशासन यूक्रेन को परमाणु अस्त्र भेजने के लिए तैयार होने का अमरिकी सांसदों का आरोप

हेलसिंकी/मास्को/किव – ‘रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन यूक्रेन युद्ध पहले ही हार गए हैं। आगे के समय में भी पुतिन यह युद्ध जीतने की संभावना नहीं। युद्ध रशिया के हित में नहीं है, यह उन्हें समझ आएगा और वह बातचीत करने के लिए तैयार होंगे’, यह दावा अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने किया। यह दावा करते हुए अमरीका ने रशिया के बढ़ते खतरे के विरोध में यूरोपिय देशों को सुरक्षा मुहैया करने के लिए तीन हज़ार अमरिकी सैनिक तैनात करने का निर्णय किया है। इस बीच, बायडेन प्रशासन आगे के समय मे यूक्रेन में परमाणु अस्त्र भी भेजेगी, यह आरोप अमरिकी सांसदों ने लगाया है।

यूक्रेन युद्ध

लिथुआनिया में आयोजित नाटो बैठक के बाद अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने गुरुवार को फिनलैण्ड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यह गवाही भी दी है कि, नाटो के प्रति अमरीका की प्रतिबद्धता कायम रहेगी। साथ ही यूक्रेन नाटो में शामिल होगा और सिर्फ कब यही सवाल है, यह दावा भी उन्होंने किया। लेकिन, भविष्य की गारंटी कोई भी नहीं दे सकता, यह कहकर अमरीका में सत्ता परिवर्तन हुआ तो नाटो संबंधित नीति कायम रहेगी या नहीं, इसको लेकर आशंका जताई।

यूक्रेन युद्ध

पिछले कुछ हफ्तों में यूक्रेन का रशिया विरोधी ‘काउंटर ऑफेन्सिव’ असफल होने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। पश्चिमी देशों के वरिष्ठ अधिकारी एवं विश्लेषकों ने भी इसकी पुष्टि की है। साथ ही रशिया ने अपने ड्रोन और मिसाइल हमलों का दायरा बढ़ाया है। यह बात यूक्रेन के साथ समर्थक देशों की चिंता बढ़ा रही है।

इस पृष्ठभूमि पर अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने पुतिन युद्ध हार गए हैं, यह दावा किया है और ऐसा करके वह यूक्रेन के साथ पश्चिमी गठबंधन को राहत देने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। इस दावे में उन्होंने रशिया के हथियार खत्म होने की कगार पर हैं और आर्थिक स्थिति भी कमज़ोर होने के दावे किए। वास्तव में अमरीका के साथ पश्चिमी देश यूक्रेन को पर्याप्त मात्रा में हथियार प्रदान करने में असफल होने की बात स्पष्ट तौर पर सामने आयी है। साथ ही अमरीका और यूरोपिय देशों में आर्थिक मंदी का आगाज़ होने की चेतावनी भी दी जा रही है। लेकिन, यह असफलता छुपाने के लिए बायडेन ने रशिया युद्ध में हारने के दावे करते दिख रहे हैं।

यूक्रेन युद्ध

यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर अमरीका के सियासी दायरे में भी बायडेन को लक्ष्य किया जा रहा है। पिछले हफ्ते बायडेन ने यूक्रेन को क्लस्टर बम भेजने का निर्णय किया था। इस मुद्दे पर रिपब्लिकन पार्टी ने आलोचना की है और स्वतंत्र प्रस्ताव भी संसद में पेश किया है। इस प्रस्ताव को लेकर अपनी भूमिका पेश करते हुए रिपब्लिकन पार्टी की सांसद मार्जोरी टेलर ग्रीन ने यह आरोप लगाया कि, बायडेन प्रशासन आगे के दिनों में यूक्रेन में परमाणु अस्त्र भी भेज सकता है।

यूक्रेन को क्लस्टर बम प्रदान करना युद्ध अधिक भड़काने की कोशिश है। अब आगे क्या? अमरीका क्या यूक्रेन को अब परमाणु अस्त्र, जैवं एवं रासायनिक हथियार भेजेगी, ऐसा तीखा सवाल ग्रीन ने पुछा है। अमरीका ने यूक्रेन को क्लस्टर बम देने की योजना को यूरोप के मित्र देशों ने भी तीव्र विरोध जताया है।

इसी बीच, पुतिन युद्ध हार गए है, यह दावे कर रहे बायडेन ने रशिया के विरोध में यूरोपिय देशों को सुरक्षा मुहैया करने की वजह बताकर तीन हज़ार अतिरिक्त सैनिक तैनात करने का निर्णय किया है। ‘ऑपरेशन अटलांटिक रिझॉल्व’ के तहर इन सैनिकों की तैनाती की जाएगी, ऐसा बायडेन प्रशासन के अधिकारियों ने कहा है।

English

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info