अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष इस्रायल से ईरान से भी ज्यादा बुरा बर्ताव कर रहे हैं

- अमरिकी अखबार और अभ्यास गुटों का आरोप

जेरूसलम – अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायजेन ने इस्रायल के राष्ट्राध्यक्ष आयसैक हर्झोग को व्हाई हाऊस आमंत्रित किया है। कुछ ही घंटों में राष्ट्राध्यक्ष हर्झोग अमरीका दौरे पर रवाना होंगे। लेकिन, बायडेन प्रशासन जानबूझकर इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू का अपमान कर रहा हैं, ऐसी आलोचना अमरीका में होने लगी है। राष्ट्राध्यक्ष बायडेन और उनका प्रशासन इस्रायल के प्रधानमंत्री नेत्यान्याहू से ईरान के नेताओं से भी अधिक बुरा बर्ताव कर रहे हैं, ऐसी आलोचना ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ नामक अमरीका के शीर्ष अखबार ने की है। जनतांत्रिक एवं अमरीका के हितसंबंधों की रक्षा कर रहे मित्र देश की सरकार को लेकर ऐसी नीति अपनाना पुरी तरह से गलत होगा, ऐसी आलोचना इस अखबार ने की है।

बुरा बर्ताव

पिछले हफ्ते व्हाईट हाऊस ने इस्रायल के राष्ट्राध्यक्ष हर्झोग को आमंत्रित किया था। इसके अनुसार राष्ट्राध्यक्ष हर्झोग मंगलवार को व्हाईट हाऊस पहुंचेंगे और बुधवार को अमरिकी संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। बायडेन प्रशासन ने इस्रायल के राष्ट्राध्यक्ष को भेजे इस न्यौते पर अमरीका और इस्रायल से आलोचना की जा रही है। बायडेन प्रशासन खुलेआम इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू और उनकी सरकार के नेताओं से दूरियां बना रहा है, यह आरोप हो रहा है।

पिछले छह महीनों में बायडेन प्रशासन ने प्रधानमंत्री नेत्यान्याहू के साथ इस्रायल के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने से इनकार करने के मुद्दे पर अमरिकी और इस्रायली माध्यम ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। नेत्यान्याहू की प्रखर राष्ट्रवादी सरकार के बजाय बायडेन प्रशासन इस्रायल के वामपंथी विचारधारा के विपक्षी गुटों से मेल कर रहा है, ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं। ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ नामक अमरिकी अखबार ने बायडेन प्रशासन की इस दोगली नीति की कड़ी आलोचना की है। राष्ट्राध्यक्ष बायडेन और उनका प्रशासन इस्रायल के प्रधानमंत्री नेत्यान्याहू और उनकी सरकार से ईरान के नेताओं से भी अधिक बुरा बर्ताव कर रहे हैं, ऐसा आरोप इस अखबार ने लगाया है।

बुरा बर्ताव

कुछ दिन पहले राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने ऐसी आलोचना की थी कि, इस्रायल में सबसे अधिक चरमपंथी सरकार ने सत्ता में हैं। वहीं, इस्रायल में नियुक्त अमरिकी राजदूत टॉम निडस्‌ ने भी प्रधानमंत्री नेत्यान्याहू की आलोचना की थी। बायडेन प्रशासन की इस भूमिका पर इस्रायल में नाराज़गी जताई जा रही है। राष्ट्राध्यक्ष बायडेन इस्रायल की लोकनियुक्त सरकार से अधिक विपक्ष से ज्यादा सहयोग कर रहे हैं, ऐसा आरोप इस्रायली लगा रहे हैं। करीबन २५ साल इस्रायल का नेतृत्व कर रहे नेत्यान्याहू अमरीका के अच्छे मित्र होने के बावजूद बायडेन प्रशासन उनसे अपमानजनक बर्ताव कर रहा हैं और ऐसा करके बायडेन अमरीका के हितसंबधों को खतरे में धकेल रहे हैं, ऐसी आलोचना इस अमरिकी अखबार ने की है।

न्यायिक सुधार को लेकर नेत्यान्याहू सरकार जो निर्णय करेगी, वह इस्रायल का अंदरुनि मसला है। इस्रायली संसद के माध्यम से इसका हल निकालने का अधिकार इस्रायल की सरकार रखती है और उनके अंदरुनि मामले में व्हाईट हाऊस दखलअंदाज़ी ना करें, ऐसी फटकार इस अखबार ने लगायी है। साथ ही नेत्यान्याहू की सरकार को कम आंकने की बायडेन की नीति के कारण हमास और ईरान से जुड़ी अन्य आतंकवादी संगठनों को ताकत मिल रही है, यह दावा इस अखबार ने किया। इस वजह से वेस्ट बैंक में आतंकी गतिविधियां बढ़ी हैं और इस्रायल की सुरक्षा को चुनौती देने वाला एक ओर मोर्चा खड़ा हुआ है, इसपर भी वर्णित अखबार ने ध्यान आकर्षित किया।

ऐसे में इस्रायल और सौदी अरब का सहयोग स्थापीत करने पर बायडेन प्रशासन गंभीर ना होने का आरोप भी इस अखबार ने लगाया। उल्टा बायडेन प्रशासन की गलत नीति के कारण सौदी ने चीन से सहयोग स्थापीत किया, इसकी याद भी इस अखबार ने ताज़ा की है। कुछ दिन पहले इस्रायल की शीर्ष वृत्तसंस्था ने भी बायडेन प्रशासन पर ऐसे ही आरोप लगाए थे।

English

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info