यूक्रेन की राजधानी किव के साथ ओडेसा प्रांत पर रशिया ने किया बड़ा ड्रोन हमला

- दनुबे नदी पर बने ‘इझमेल रिवर पोर्ट’ भी हुआ लक्ष्य

यूक्रेन की राजधानी किव के साथ ओडेसा प्रांत पर रशिया ने किया बड़ा ड्रोन हमला

मास्को/किव – राजधानी मास्को पर किए गए ड्रोन हमलों पर रशिया ने जोरदार प्रत्युत्तर दिया है। मंगलवार रात यूक्रेन की राजधानी किव और ओडेसा प्रांत पर बड़े ड्रोन हमले किए है। इन हमलों में ओडेसा प्रांत के इझमेल रिवर पोर्ट को लक्ष्य किया गया। पिछले दो हफ्तों में रशिया ओडेसा को लगातार लक्ष्य कर रही हैं और मंगलवार रात हुआ हमला रोमानिया की सीमा के करीब होने की बात कही जा रही है। इसी बीच, यूक्रेन ने डोनेत्स्क प्रांत के कुछ हिस्सों से रशियन दल पीछे हटने का दावा किया है।

रविवार एवं मंगलवार को यूक्रेन ने रशिया की राजधानी मास्को के साथ क्रिमिया एवं ब्लैक सी क्षेत्र में ड्रोन हमले किए थे। यूक्रेन के इन हमलों को आतंकवादी हरकत बताकर इसपर जोरदार प्रत्युत्तर देने की चेतावनी रशिया ने दी थी। मंगलवार रात राजधानी किव और ओडेसा प्रांत पर किए गए ड्रोन हमले उसी का हिस्सा होगा। इन हमलों के लिए रशिया ने २० से अधिक आत्मघाती ड्रोन का इस्तेमाल होने की बात कही जा रही है।

पिछले महीने रशिया ने ‘ग्रेन डील’ से पीछे हटने का ऐलान किया था। रशिया के इस निर्णय पर यूक्रेन के साथ पश्चिमी देशों ने कड़ी आलोचना की। लेकिन, रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने यह आरोप लगाया था कि, इस समझौते का लाभ सीर्फ यूक्रेन और यूरोपिय देशों ने उठाया और रशिया से किए वादों का पालन नहीं किया है। रशिया के पीछे हटने के बावजूद यूक्रेन ने अनाज़ की निर्यात जारी रखने का ऐलान किया था। इसके लिए यूक्रेन ने ओडेसा के दनुबे नदी पर बने बंदरगाह का इस्तेमाल शुरू किया था। इसके मद्देनज़र रशिया ने इस बंदरगाह पर हमले शुरू किए हैं।

मंगलवार रात ओडेसा प्रांत के दनुबे नदी पर बने इझमेल पोर्ट को लक्ष्य किया। इससे पहले रोमानिया की सीमा के करीबी रेनी बंदरगाह को लक्ष्य किया गया था। यह बंदरगाह दनुबे नदी पर बना ‘रिवर पोर्ट’ है और यूक्रेन और यूरोप से हो रहे व्यापार का केंद्र समझा जाता है। रेनी पर हुआ हमला नाटो सदस्य देशों की सीमा के करीब हुआ सबसे बड़ा हमला है। इसके बाद रशिया ने अब फिर से रोमानिया की सीमा पर बने रिवर पोर्ट को लक्ष्य करके यूक्रेन और नाटो को आगाह किया है।
ओडेसा, यूक्रेन का प्रमुख बंदरगाह है और व्यापार एवं रक्षा इन दोनों क्षेत्रों के लिए अहम केंद्र बना है। रशिया के कब्ज़े के क्रिमिया और करीबी हिस्सों पर हो रहे हमलों के लिए ओडेसा को ही अड्डे के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। यूक्रेन से निर्यात हो रहा अधिकांश अनाज़ ओडेसा और करीबी दो बंदरगाहों से भेजा जाता है। इसी कारण से रशिया ने पिछले कुछ दिनों से ओडेसा पर लगातार मिसाइल एवं ड्रोन हमले शुरू किए हैं। कुछ दिन पहले ही रशिया ने ओडेसा के कुल २५ ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे।

मंगलवार रात किए हमले में बंदरगाह के दो इमारत और बुनियादी सुविधा नष्ट हुए और लोगों के हताहत होने की बात भी कही जा रही है। रशिया के सभी हमलावर ड्रोन नष्ट करने का दावा भी यूक्रेन ने किया है।

English

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info