चिकित्सा सुविधाओं की कमी का सामना कर रहे सूड़ान में महामारी फैल सकती है – अंतरराष्ट्रीय संगठनों की चेतावनी

खार्तूम – सूड़ान की सेना और अर्धसैनिकबलों के बीच युद्धविराम करने में पश्चिमी, खाड़ी सहित अफ्रीकी देश नाकाम हुए हैं। इसका असर सूड़ान में मानवीय सहायता पहुंचाने पर हो रहा है। वहां के सड़कों पर शव पड़े हैं। हजारों शव दफन भूमि में भी पड़े हैं। यही स्थिति कायम रही तो सूड़ान में महामारी फैल जाएगी और वहां की जनता को नए संकट का सामना करना होगा, ऐसी चेतावनी संयुक्त राष्ट्र संघ से जुड़ी संगठन ने दी है।

सूड़ान में महामारी

पिछले ११५ दिनों से सूड़ान में गृहयुद्ध शुरू है। इस संघर्ष में अब तक ३,००० लोगों के मारे जाने की जानकारी सूड़ानी यंत्रणाओं ने जून महीने में प्रदान की थी। इसके बाद सूड़ानी सेना एवं अर्धसैनिक बल ने हताहत हुए लोगों की जानकारी देना बंद किया है। इस कारण से सूड़ान के गृहयुद्ध में मारे गए लोगों की संख्या काफी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में मई से जुलाई महीने तक भूखमरी और खसरे की चपेट में आने से ३०० से अधिक लोगों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है। लेकिन, सूड़ान की मौजूदा स्थिति इससे भी खतरनाक होने की चिंता जताई जा रही है।

सूड़ान के संघर्ष से ४० लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं और इनमें से नौ लाख लोग भागकर पड़ोसी देश पहुंचे हैं। इनमें डॉक्टर, परिचारिका एवं छात्र डॉक्टर भी हैं। इस कारण से सूड़ान के अस्पतालों में घायलों का इलाज़ करने के लिए डॉक्टर, परिचारिका एवं अन्य कर्मचारियों की कमी महसूस हो रही है।

गृहयुद्ध, दंगे और लूट की घटनाओं में मारे जा रहे सूड़ानी नागरिकों के शव सड़क के किनारों पर पड़े हैं। इन शवों को उठाने के लिए रुग्णवाहिका सेवा की भी कमी हो रही है। इसी बीच दफन भूमि पहुंचाए शवों को दफन करने के लिए भी जगह बची ना होने की चौकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। इस वजह से कई शव दफन भूमि में पड़े हैं।

इन कारणों से राजधानी खार्तूम सहित अन्य हिस्सों में बिमारी फैलने की कड़ी संभावना होने की चेतावनी संयुक्त राष्ट्र संघ से जुड़ी संगठन ने दी है। इससे सूड़ान में जारी संघर्ष रोकने के साथ ही इस देश में मानवीय सहायता पहुंचाने पर खास ध्यान देने की आवश्यकता वर्णित संगठन व्यक्त कर रही हैं।

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info