रशिया ने लगातार दूसरें दिन दनुबे नदी के बंदरगाह को बड़े ड्रोन हमले से किया लक्ष्य

- ‘ब्लैक सी’ में अमरिकी निर्मित नौकाओं का नष्ट करने का दावा

मास्को/किव – रशिया ने लगातार दूसरें दिन यूक्रेन के अनाज़ निर्यात के केंद्र बने दनुबे नदी के बंदरगाह पर बड़ा ड्रोन हमला किया। सोमवार की सुबह किए गए इस हमले में रशिया ने इझमेल पोर्ट को लक्ष्य किया। इस हमले में बंदरगाह के कुछ इमारतों के साथ बुनियादी सुविधाओं का भारी नुकसान होने की बात कही जा रही है। इझमेल बंदरगाह पर रशिया ने किया यह अब तक का तीसरा ड्रोन हमला है। इस हमले के दौरान ही ‘ब्लैक सी’ क्षेत्र में रशिया ने चार अमरीका निर्मित नौकाओं को नष्ट किया। इन नौकाओं पर यूक्रेन के सैनिक सवार थे, ऐसी जानकारी रशिया ने प्रदान की।

दनुबे नदीजुलाई महीने में रशिया ने ‘ग्रेन डील’ से पीछे हटने का ऐलान किया था। रशिया के इस निर्णय की यूक्रेन एवं पश्चिमी देशों ने जमकर आलोचना की थी। तुर्की और संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस समझौते को फिर से आगे बढ़ाने के लिए ज़रूरी गतिविधियां शुरू की थी। इसके लिए तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष रेसेप एर्दोगन रशिया भी पहुंचे। लेकिन, एर्दोगन के दौरे की शुरूआत होने से पहले ही रशिया ने यूक्रेन के दो रिवर पोर्टस्‌ को लक्ष्य करके यूक्रेन के साथ समझौता करने में रुचि ना होने के संकेत दिए।

दनुबे नदी

रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने यह आरोप लगाया था कि, इस समझौता का लाभ सीर्फ यूक्रेन और यूरोपिय देशों ने उठाया और रशिया से किए वादों का पालन नहीं किया है। रशिया के समझौते से पीछे हटने के बावजूद यूक्रेन ने अनाज़ की निर्यात जारी रखने का ऐलान किया था। इसके लिए यूक्रेन ने ओडेसा में दनुबे नदी के बंदरगाहों का इस्तेमाल शुरू किया था। यूक्रेन की इन गतिविधियों से गुस्सा होकर रशिया ने दनुबे नदी बंदरगाहों पर हमले करना शुरू किया था।

दनुबे नदी

सोमवार की सुबह रशिया ने लगभग १७ ड्रोन के ज़रिये इस हमले को अंजाम देने की बात कही जा रही है। पिछले दो महीनों में रशिया ने दनुबे नदी के दो बंदरगाहों पर कुल छह हमले किए हैं। इसके अलावा ओडेसा बंदरगाह को भी भारी मात्रा में लक्ष्य किया था। रविवार एवं सोमवार ऐसे लगातार दो दिन रशिया ने यूक्रेन के रेनी और इझमेल बंदरगाहों को लक्ष्य करके यूक्रेन के अहम ठिकानों पर जारी हमले रुकेंगे नहीं, यह स्पष्ट किया। रशिया के इन हमलों पर यूक्रेन सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने आलोचना की है।

रेनी पर हुए हमले के बाद रशिया ने ब्लैक सी क्षेत्र में यूक्रेन की हमला करने की साज़िश को नाकाम किया है। यूक्रेन के सैनिक यात्रा कर रहे चार नौकाओं को नष्ट करने की जानकारी रशियन रक्षा विभाग ने प्रदान की। यह चारों नौका अमरिका की बनाई थी, यह दावा भी रशिया ने किया है। ऐसे में ब्लैक सी में रशिया के एक अड्डे पर हमला करके रशिया की नौका नष्ट करने का दावा यूक्रेन ने किया है। लेकिन, इस अड्डे का नाम साझा करने से यूक्रेन ने इनकार किया है।

इसी बीच, रशिया के कुर्स्क प्रांत में गुप्तचर यंत्रणा ‘एफएसबी’ की इमारत पर ड्रोन हमला होने की जानकारी यूक्रेन ने साझा की। इसके कुछ फोटो भी यूक्रेन ने जारी किए हैं।

English

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info