रशिया नए विश्व का निर्माण करने की कोशिश कर रही हैं – रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन का दावा

रशिया नए विश्व का निर्माण करने की कोशिश कर रही हैं – रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन का दावा

मास्को, दि. ६ (वृत्तसंस्था) – पश्चिमी विश्व की समृद्धी प्रमुखता से विश्वभर के उपनिवेशों की हुई लूट पर खड़ी हैं, ऐसी कड़वी आलोचना रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने की है। रशिया में आयोजित एक कार्यक्रम में पुतिन ने यह दावा किया की रशिया नए विश्व का निर्माण करने की कोशिश कर रही हैं। अमरिकी डॉलर पर आधारित वैश्विक वित्त व्यवस्था संतुलित नहीं हैं और जल्द ही यह ढ़ह जाएगी, यह इशारा भी रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने दिया। रशिया ने नए परमाणु अस्त्रों का परीक्षण करने की जानकारी साझा करके ‘टेस्ट बैन ट्रिटी’ से रशिया बाहर होने की तैयारी में है, ऐसे संकेत भी पुतिन ने दिए।

रशिया रशिया के सोची शहर में ‘वाल्डई क्लब’ की बैठक का आयोजन किया गया है और इसमें राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों की कड़ी आलोचना की। रशिया-यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि पर रशिया का प्रभाव बरकरार होने की बात दर्शाने के लिए इस परिषद का प्राथमिकता से आयोजन करने की जानकारी सूत्रों ने साझा की। पश्चिमी देशों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खड़ी की हुई आर्थिक व्यवस्था सभी देशों के हितों का विचार नहीं करते, ऐसा आरोप पुतिन ने इस दौरान लगाया।

‘दुनियाभर के पश्चिमी देशों का प्रभाव एक बड़ा सैन्य-आर्थिक पिरॅमिड हैं। इसे आधार देने के लिए लगातार नए ईंधन की ज़रूरत रहती है। इस ईंधन में दूसरों के नैसर्गिक, प्रौद्योगिक एवं मानवी संसाधनों का समावेश हैं’, इन शब्दों में रशिया के राष्ट्राध्यक्ष ने पश्चिमी व्यवस्था को लक्ष्य किया। पश्चिमियों का इतिहास लगातार बिना रुके शुरू विस्तार पर आधारित हैं, ऐसा दावा भी उन्होंने किया।

आर्थिक और व्यापारीक संबंधों में नए अंतरराष्ट्रीय मॉडेल का उदय हो रहा हैं और रशिया नए विश्व का निर्माण करने की कोशिश में होने का बयान राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने किया। पिछले कुछ सालों में रशिया ने चीन और अन्य देशों की सहायता से अमरिकी वर्चस्व को चुनौती देने की कोशिश शुरू की है।
रशिया-यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि पर इसे अधिक गति प्राप्त हुई है और ‘ब्रिक्स’ एवं अन्य गुटों के माध्यम से विश्व के विभिन्न देशों से बढ़ाया जा रहा सहयोग उसी का हिस्सा समझा जाता है। कुछ दिन पहले रशिया ने अफ्रीकी देशों की स्वतंत्र परिषद के बाद ‘ईस्टर्न इकॉनॉमिक फोरम’ का आयोजन करके अन्य देशों के साथ सहयोग बढ़ाने के संकेत दिए थे। ‘ईस्टर्न इकॉनॉमिक फोरम’ के दौरान कुछ पश्चिमी देश विश्व की आर्थिक और व्यापारिक संबंधों की व्यवस्था नष्ट करने में लगे होने का आरोप रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन न लगाया था।

इसी बीच, रशिया ने नए परमाणु अस्त्र का परीक्षण किया है और अपने परमाणु अस्त्र अमरीका को लक्ष्य करने की काबिलीयत रखते हैं, ऐसा बयान भी राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने किया है।

English

Click below to express your thoughts and views on this news:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info