पश्चिमी देशों को रशिया के टूकड़े करके जीत हासिल करनी थी

राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन का आरोप

पश्चिमी देशों को रशिया के टूकड़े करके जीत हासिल करनी थी

मास्को/किव -‘सोवियत संघ राज्य भंग होने के बाद कुछ ही समय में रशिया पुरी तरह से टूट जाएगी। सीर्फ थोड़ संयम रखना होगा, इस विश्वास में पश्चिमी नेता थे। यूरोपिय महाद्वीप के देशों के आकार पर गौर करें तो विशाल आकार की रशिया की ज़रूरत नहीं हैं। इसका विभाजन करके उसपर जीत हासिल करना मुमकिन होगा’, ऐसी योजना पश्चिमी देशों ने बनाई थी, ऐसा दावा रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने किया। साथ ही यूक्रेन पर जीत हासिल करने के बाद रशिया नाटो के अन्य देशों पर हमले करेगी, यह अमेरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने किया बयान मूर्खता का है, ऐसी आलोचना भी उन्होंने की।

West wanted to conquer Russia by dismembering itरशिया में दिए एक साक्षात्कार के दौरान राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने रशिया-यूक्रेन संघर्ष और नाटो के विषय पर अपनी भूमिका रखी। नाटो पर हमला करने से संबंधित पुछे गए सवाल पर जवाब देते हुए पुतिन ने यह कहा कि, ऐसी कोई भी संभावना नहीं है और नाटो के नेतृत्व भी इसकी पुरी जानकारी रखता है। ‘नाटो के मालिक बने अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष को भी इसका अहसास है। भू-राजनीतिक एवं आर्थिक नज़रिया और सैन्य स्तर पर नाटो से संघर्ष शुरू करने में रशिया के किसी भी तरह के हितसंबंध नहीं हैं’, ऐसा पुतिन ने कहा।

The West wants to win by disintegrating Russiaफिनलैण्ड सहित नाटो के किसी भी सदस्य देश के विरोध में रशिया का संघर्ष नहीं है। फिनलैण्ड जैसे देश के साथ हुआ विवाद भी दूसरे विश्व युद्ध के अन्त में खत्म किया गया है। लेकिन, आगे समस्या उभर सकती हैं, ऐसी चेतावनी पुतिन ने दी। रशिया ने लेनिनग्राड शहर में नए सैन्य अड्डे का निर्माण करने की तैयारी शुरू की है और वहां सेना की तैनाती भी होगी, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने कहा।

रशिया विरोधी युद्ध कर रहे यूक्रेन के हथियारों का भंड़ार अब खत्म होने की कगार पर है और इस देश को भारी मात्रा में जान का नुकसान उठाना पड़ रहा हैं। इस वजह से अतिरिक्त शस्त्र सहायता पाने के लिए यूक्रेन के नेता बड़ी कोशिश कर रहे हैं और हम यूरोप की सुरक्षा के लिए संघर्ष में उतरे होने का दावा ठोक रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने संसद से निधी की मांग करते हुए यूक्रेन के बाद रशिया नाटो के अन्य देशों पर हमले करेगी, ऐसा कहा था। लेकिन, रशिया के राष्ट्राध्यक्ष ने उनके इस दावे को स्पष्ट शब्दों में ठुकराया है।

The West wants to win by disintegrating Russiaइसी बीच, पिछले २४ घंटों में रशिया ने यूक्रेन के ९० से अधिक ड्रोन नष्ट करने का बयान किया है। यूक्रेन के तीन लड़ाकू विमान भी नष्ट करने की जानकारी रशिया के रक्षा विभाग ने प्रदान की। वहीं, डोनेत्स्क और खेर्सन में हुए प्रखर संघर्ष के दौरान रशिया ने यूक्रेन के ३४० से भी अधिक सैनिकों को मार गिराने की बात कही जा रही है। इसके अलावा दनुबे नदी के किनारे यूक्रेनी सेना के जारी हमले यानी आत्मघाती अभियान हैं और इसमें काफी संख्या में सैनिकों के मारे जाने का दावा अमेरिकी अखबार किया है।

English

 

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info