रेड सी से यात्रा कर रहें जहाज पर हमला करने पहुंचे हौथी विद्रोहियों की तीन नौकाएं अमेरिकी नौसेना ने डुबाई

दस विद्रोहियों के मारे जाने का दावा

रेड सी से यात्रा कर रहें जहाज पर हमला करने पहुंचे हौथी विद्रोहियों की तीन नौकाएं अमेरिकी नौसेना ने डुबाई

वॉशिंग्टन – ‘रेड सी’ के क्षेत्र से सफर कर रहे और एक मालवाहक जहाज पर येमन के विद्रोहियों ने हमला करने की कोशिश की। लेकिन, अमेरिका की नौसेना ने इस हमले को नाकाम किया है और येमन के विद्रोहियों की तीन नौकाओं को डुबोया है। साथ ही अमेरिकी नौसेना ने येमन के विद्रोहियों ने दागे दो बैलेस्टिक मिसाइल हवा में ही नष्ट किए। अमेरिका के ‘सेंटकॉम’ ने यह जानकारी साझा की। हौथी विद्रोहियों का यह हमला नाका हुआ हो, फिर भी इससे रेड सी के क्षेत्र में हो रही व्यापारिक यातायात की सुरक्षा का मुद्दा फिर से सामने आया है।

रविवार को स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीबन ६.३० बजे रेड सी के क्षेत्र में ‘मेअर्स्क हांगझोऊ’ नामक व्यापारिक जहाज पर हौथी विद्रोहियों ने हमला किया। हथियारों से लैस चार छोटी नौकाएं इस जहाज पर धावा बोलने के लिए पहुंची थी। इस बीच वर्णित जहाज से मदद के लिए संदेश भेजा। यह संदेश अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत ‘यूएसएस आयसेनहोवर’ और ‘यूएसएस ग्रावली’ को प्राप्त हुआ। US Navy sinks three boats of Houthi rebels who tried to attack ships traveling in Red Seaइसके बाद युद्धपोत पर तैनात हेलीकॉप्टर शीघ्रता से रवाना किए गए।

इन हेलीकॉप्टर्स ने येमन के विद्रोहियों से संपर्क बनाने की कोशिश की। लेकिन, उन्होंने इस हेलीकॉप्टर पर हमला किया। ऐसे में आत्मरक्षा के लिए की गई कार्रवाई के दौरान हौथी विद्रोहियों की तीन नौकाएं डूबी और चौथी वहां से भाग निकली, ऐसी जानकारी सेंटकॉम ने प्रदान की। इस हमले में किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है, ऐसा सेंटकॉम ने कहा। साथ ही हौथी विद्रोहियों ने दागे दो मिसाइल भी यूएसएस ग्रावली पर तैनात हेलीकॉप्टर ने नष्ट किए। यह मिसाइल जहाज विरोधी थे और ‘मेअर्स्क हांगझोऊ’ जहाज से सहायता संदेश भेजे जाने के बाद उन्हें दागा गया था, ऐसा सेंटकॉम ने स्पष्ट किया।

इसी बीच, रेड सी के क्षेत्र में अपने जहाज पर हमला होने के बाद मेअर्स्क कंपनी ने अगले ४८ घंटे इस क्षेत्र में अपनी समुद्री यातायात बंद रखने का ऐलान किया है। येमन के विद्रोहियों ने किया यह हमला अमेरिका ने नाकाम किया है, फिर भी इससे रेड सी के क्षेत्र की व्यापारिक यातायात की सुरक्षा का मुद्दा सामने आया है। विश्व का १२ प्रतिशत समुद्रीय व्यापार इस क्षेत्र से किया जाता है। शुरू के दौर में हम इस्रायल से जुड़ी व्यापारिक यातायात को लक्ष्य करेंगे, ऐसे दावे येमन के विद्रोहियों ने किए थे। लेकिन, पिछले कुछ हफ्तों से हौथी विद्रोही यहां पर पुरी व्यापारिक यातायात को ही लक्ष्य करती दिख रही है।

इन विद्रोहियों को रोकने के लिए अमेरिका ने करीबन २० देशों के नौसैनिक गठबंधन खड़ा करने का ऐलान किया था। लेकिन, यह गठबंधन खड़ा करने में अमेरिका अभी तक कामयाब नहीं हो सकी है। फ्रान्स जैसे देश ने रेड सी में व्यापारिक यातायात की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए तैयार होने का बयान करके, फिर भी अमेरिकी नेतृत्व के नीचे अपने युद्धपोत रवाना नहीं करेंगे, यह ऐलान किया है। भारत ने व्यापारिक यातायात की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र में अपनी नौसैनिक गतिविधियां बढ़ाई हैं। लेकिन, अमेरिकी नौसैनिक गठबंधन में भारत के शामिल होने के आसार नहीं दिखते। खाड़ी के देशों ने भी अमेरिका ने इस मुद्दे पर किए आवाहन पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info