इस्रायल को अमेरिका का समर्थन पूरे साल प्राप्त नहीं होगा अमेरिकी राष्ट्राध्यक्ष की इस्रायल को चेतावनी

इस्रायल को अमेरिका का समर्थन पूरे साल प्राप्त नहीं होगा अमेरिकी राष्ट्राध्यक्ष की इस्रायल को चेतावनी

वॉशिंग्टन – गाजा का हमास विरोधी संघर्ष वर्ष २०२५ तक चलेगा, यह ऐलान इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू ने किया था। लेकिन, इस्रायल के इस संघर्ष को वर्ष के अन्त तक समर्थन नहीं मिलेगा, यह इशारा अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू को दिया है। साथ ही इस्रायल को प्रदान हो रहे हथियारों की निर्यात की गति भी बायडेन प्रशासन ने कम करने की खबरें प्राप्त हो रही हैं। इस बीच अगवा किए गए नागरिकों की रिहाई को लेकर बायडेन प्रशासन ने कतर की भूमिका का समर्थन करने से अमेरिका ने इस्रायल को अलग करने की चर्चा शुरू हुई है।

कुछ दिन पहले इस्रायल के प्रधानमंत्री नेत्यान्याहू और अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष बायडेन की फोन पर बातचीत हुई। इसमें अमेरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में गाजा में शुरू इस्रायल के संघर्ष को वर्ष के अन्त तक समर्थन नहीं देंगे, यह स्पष्ट किया। US President warns Israel that Israel will not receive US support throughout yearइस वर्ष के अन्त में नवंबर महीने में अमेरिका में राष्ट्राध्यक्ष पद का चुनाव होगा। इस पृष्ठभूमि पर बायडेन ने इस्रायल के संघर्ष से दूर रहने की वजह आगे की है, ऐसा सैन्य विश्लेषकों का कहना है। साथ ही बायडेन प्रशासन ने इस्रायल की सैन्य सहायता की गति कम करने की खबर अमेरिका की शीर्ष कंपनी ने प्रदान की है। इस वजह से आगे के दिनों में इस्रायल की गाजा में शुरू कार्रवाई पर असर होगा, यह दावा किया जा रहा है।

इसके अलावा बायडेन प्रशासन ने इस्रायल को अलग-थलग करने के लिए कदम उठाने की आलोचना हो रही है। कुछ दिन पहले ही इस्रायल ने हमास को दो महीने युद्ध विराम करने का प्रस्ताव दिया था। इसके बदले में हमास इस्रायली अगवा नागरिकों को रिहा करें, यह मांग भी की थी। लेकिन, हमास ने इस्रायल का यह प्रस्ताव ठुकराया था। इसके लिए इस्रायल ने कतर की आलोचना की थी। कतर हमास का समर्थक होने का आरोप इस्रायल ने लगाया था।

इस मामले में भी अमेरिका के बायडेन प्रशासन ने इस्रायल की आलोचना करके कतर का समर्थन किया था। इसी वजह से राष्ट्राध्यक्ष बायडेन इस्रायल को अलग-थलग करने की कोशिश में होने का दावा किया जा रहा है।

English

 

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info