डोनेत्स्क संघर्ष में यूक्रेन ने मात्र २४ घंटे के दौरान ४०० से अधिक सैनिकों को खोया

रशिया के रक्षा विभाग की जानकारी

डोनेत्स्क संघर्ष में यूक्रेन ने मात्र २४ घंटे के दौरान ४०० से अधिक सैनिकों को खोया

मास्को/किव – डोनेत्स्क प्रांत के अहम एव्हडिव्हका शहर पर कब्ज़ा पाने के बाद रशियन सेना ने हमलों की तीव्रता बढ़ाई है। एव्हडिव्हका हासिल करने के बाद साउथ डोनेत्स्क और क्रास्नी लिमन इलाके में रशिया और यूक्रेन की सेना का घनघोर संघर्ष शुरू हुआ है। पिछले २४ घंटे हुए इस संघर्ष में यूक्रेन ने ४०० से अधिक सैनिकों के साथ भारी मात्रा में हथियारों का भंड़ार भी खोने की जानकारी रशिया के रक्षा विभाग ने साझा की।

Ukraine lost more than four hundred soldiers in Donetsk conflictरशिया और यूक्रेन में अभी भी कड़ी ठंड़ का मौसम है और युद्ध क्षेत्र में तापमान शून्य से भी नीचे हैं। कई इलाकों में भारी मात्रा में बर्फबारी हुई है और किचड़ भी फैला है। इस पृष्ठभूमि पर दोनों देशों की फौज को आगे बढ़ने में बाधा हो रही है। इस कारण से ज़मीनी जंग काफी हद तक बंद हुई है और अब हमले में तोप, टैंक, रॉकेटस्‌, मिसाइल और ड्रोन का इस्तेमाल बढ़ा है। इस पृष्ठभूमि पर भी रशिया ने डोनेत्स्क और खार्किव प्रांत के कुछ हिस्सों के अहम शहरों पर कब्ज़ा पाने के लिए आक्रामक हमले जारी रखे हैं।

डोनेत्स्क प्रांत के एव्हडिव्हका पर पायाकब्ज़ा उसी रणनीति को प्राप्त हुई कामयाबी है और आगे भी यही रणनीति कायम रहेगी, ऐसे स्पष्ट संकेत रशिया ने दिए हैं।Ukraine lost more than four hundred soldiers in Donetsk conflict साउथ डोनेत्स्क और क्रास्नी लिमन में हुई जंग इसकी पुष्टि करती है। साउथ डोत्स्क में हुए संघर्ष के दौरान यूक्रेन ने पिछले २४ घंटे में १९० सेअधिक सैनिक खोए हैं। इसके अलावा क्रास्नी लिमन में हुई जंग में यूक्रेन ने ३१५ सैनिक खोने की जानकारी रशियन रक्षा विभाग ने साझा की है। एव्हडिव्हका के लिए हुए संघर्ष में यूक्रेन की सेना ने डेढ़ हजार से अधिक सैनिकों को खोने का दावा भी रशिया ने किया है।

Ukraine lost more than four hundred soldiers in Donetsk conflictइस बीच यूक्रेन में शुरू संघर्ष रशिया के अस्तित्व और भविष्य का मुद्दा बना है और हमारे लिए जीवन-मृत्यू की बात होने का इशारा रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने दिया है। यूक्रेन में हो रही गतिविधियां रशिया के लिए काफी अहम होने का दावा भी पुतिन ने ‘तास’ वृत्तसंस्था को दिए साक्षात्कार के दौरान किया है।

एव्हडिव्हका से यूक्रेन महज पश्चिमी देशों ने अपर्याप्त हथियारों की आपूर्ति करने से पीछेहटा है, ऐसा दावा यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमीर झेलेन्स्की ने किया है। पश्चिमी देशों की नीति के कारण हथियारों की अस्थायी किल्लत निर्माण हुई है और यह रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन के लिए सहायक होने का बयान भी झेलेन्स्की ने किया है। यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति कर रहा प्रमुख देश अमेरिका में रक्षासहायता के मुद्दे पर नाराज़गी है और यूक्रेन को सहायता प्रदान करने से संबंधित विधेयक संसद में अटका पड़ा है। इसके बावजूद अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने झेलेन्स्की को आश्वस्त किया है और अमेरिका ६० अरब डॉलर के हथियारों की आपूर्ति करेगी, ऐसे संकेत भी दिए हैं।

English

 

 

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info