अमेरिका के लिए जासूसी करने की आशंका से चीनी हुकूमत ने ‘रॉकेट फोर्स’ के ७० लोगों को हिरासत में लिया – कैनेडियन अभ्यास गुट का दावा

अमेरिका के लिए जासूसी करने की आशंका से चीनी हुकूमत ने ‘रॉकेट फोर्स’ के ७० लोगों को हिरासत में लिया –	कैनेडियन अभ्यास गुट का दावा

हाँगकाँग – चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत के नेता और पिपल्स लिबरेशन आर्मी के अधिकारियों की गिरफ्तारी का सत्र अभी खत्म नहीं हुआ है। चीनी सेना के सबसे अहम ‘रॉकेट फोर्स’ के कम से कम ७० लोगों को चीन की हुकूमत ने गिरफ्तार किया है। इस रॉकेट फोर्स से संबंधित अधिकारियों ने चीन के मिसाइलों से संबंधित जानकारी अमेरिका को प्रदान की हैं और उन्हें देशद्रोह के आरोप के तहत गिरफ्तार किया गया है, ऐसा कनाडा के अभ्यास गुट का कहना है। साथ ही चीन के पूर्व एवं लापता विदेश मंत्री किन गैन्ग से यह मामला जुड़ा होने का दावा भी इस अभ्यास गुट ने किया है।

Chinese regime detains seventy Rocket Force men on suspicion of spying for USचीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग ने मार्च महीने में रशिया का दौरा करके राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। इस दौरे में राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने चीन के उस समय के विदेश मंत्री किन गैन्ग अमेरिका को चीन की खुफिया जानकारी प्रदान करने में जुटे होने की बात साझा करने की खबरें भी सामने आयी थी। इसके बाद २५ जून से विदेश मंत्री गैन्ग सार्वजनिक स्तर पर लापता हुए थे। अगले कुछ दिन बाद ही चीन के रॉकेट फोर्स के प्रमुख जनरल ली युशाओ को गिरफ्तार किया गया था।

चीन की हुकूमत ने विदेश मंत्री गैन्ग के यकायक लापता होने की जानकारी पूरे महीने छुपाने के बाद उन्हें पद से हटाने का ऐलान किया। लेकिन, पिछले पांच महीनों से गैन्ग किसी को भी दिखाई नहीं दिए हैं। साथ ही बीच के समय में चीन के रॉकेट फोर्स से संबंधित कम से कम ७० लोगों की गिरफ्तारी होने की खबरें प्रसिद्ध हुई। इनमें पिपल्स लिबरेशन आर्मी के रॉकेट फोर्स से संबंधित हर पद से जुड़े अधिकारी का समावेश होने का दावा किया जा रहा है।

अपारदर्शी कारोबार के लिए पहचान रखने वाली चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत ने इन गतिविधियों की जानकारी सार्वजनिक न होने देने का ध्यान रखा था। Chinese regime detains seventy Rocket Force men on suspicion of spying for USलेकिन, कनाडा स्थित अभ्यास गुट ने प्रसिद्ध की हुई जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी हुई ७० लोगों पर अमेरिका के लिए जासूसी करने का आरोप रखा गया है। इन अधिकारियों ने चीन के मिसाइलों की जानकारी अमेरिका को प्रदान करने का आरोप रखा गया है। इस जानकारी की अभी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन, ताइवान पर हमला करने की चीन की योजना बनाने में इसी रॉकेट फोर्स की अहमियत बड़ी होने की बात समझी जा रही है। इस वजह से इन सभी की गिरफ्तारी की खबर अहम है।

इसी बीच, चीन की हुकूमत ने विदेश मंत्री गैन्ग पर देश द्रोह का आरोप रखकर उन्हें मृत्यूदंड़ की सज़ा देने की संभावना जताई जा रही है। राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग ने पिछले साल से गैन्ग की तरह कम्युनिस्ट हुकूमत और सेना के वरिष्ठ नेता और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात हो रही है। इससे पहले राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग की हुकूमत का तख्तापलट करने की कोशिश होने की खबरें प्रसिद्ध हुई थी। लेकिन, अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग चीन की सत्ता अपने हाथों में रखने में कामयाब होते दिखाई दिए हैं।

 

English

 

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info