ब्रिटन के राजकुमार विल्यम ‘प्रिंस ऑफ वेल्स’ बनेंगे – तैयारी के लिए गुप्त बैठक की शुरुआत होने का मीडिया से दावा

ब्रिटन के राजकुमार विल्यम ‘प्रिंस ऑफ वेल्स’ बनेंगे – तैयारी के लिए गुप्त बैठक की शुरुआत होने का मीडिया से दावा
लंडन – ब्रिटन के ‘प्रिंस ऑफ वेल्स’ चार्ल्स की जगह लेने की तैयारी ‘प्रिंस विल्यम’ कर रहे है। इस संबंध में प्रिंस विल्यम की गुप्त स्तर पर मुलाकातें शुरू होने की जानकारी एक दैनिक ने दी है। अधिकृत स्तर पर इस विषय की जानकारी प्रसिद्ध नहीं हुई है। साथ ही इस दैनिक ने दिए वृत्त की पुष्टि अथवा उसका खंडन ब्रिटन के राजघराने से भी नहीं किया गया है। परंतु राजघराने में कुछ बदलाव होगा, ऐसे संकेत मिल रहे हैं।
‘प्रिंस ऑफ वेल्स', मुलाकात, प्रिंस चार्ल्स, ब्रिटन के राजकुमार, चर्चा, ww3, लंडन, प्रिंस विल्यम
ब्रिटन में संसदीय लोकतंत्र होते हुए भी आज भी इस देश में राजघराने के अधिकार खंडित नहीं हुए हैं। इसी कारण इस राजघराने से जुड़ी ख़बरों को ब्रिटन और ब्रिटन के बाहर भी विशेष महत्व दिया जाता है। ‘प्रिंस ऑफ वेल्स’ होने वाले तथा ब्रिटन के राजघराने के वारिस माने जाने वाले प्रिंस चार्ल्स ने अपनी उम्र के ७० वर्ष पूर्ण किए हैं। उनके पुत्र प्रिंस विल्यम ३६ वर्ष के हैं। पिछले कुछ वर्षों से ९२ वर्षों की महारानी एलिझाबेथ ने अपने ऊपर होने वाले कामों की जिम्मेदारी प्रिंस ऑफ वेल्स चार्ल्स पर सौंप दी थी। परंतु अब प्रिंस चार्ल्स की जगह प्रिंस विल्यम लेने की चर्चा शुरू हो गई है।
ब्रिटन के एक दैनिक ने इस बारे में वृत प्रसिद्ध किया है। दैनिक में राजघराने के बारे में खबरें देने वाले संवाददाता निकोलस बायबर ने प्रिंस चार्ल्स की जगह प्रिंस विल्यम लेंगे ऐसा दावा किया है। इसकी उन्होंने पहले से ही तैयारी शुरू कर देने का बायबर ने कहा है। प्रिंस विल्यम आजकल महत्वपूर्ण मुलाकातें कर रहे हैं और इस बारे में सारी जानकारी गुप्त रखी जा रही है, ऐसा बायबर का कहना है। पिछले महीने में ही प्रिंस चार्ल्स के क्लेरेन्स हाउस में उनकी और प्रिंस विल्यम की मुलाकात हुई थी। इस जगह हुई यह भेट बहुत महत्वपूर्ण संकेत देने वाली साबित होती है, ऐसा बायबर ने अपनी खबर में कहा है।
इस भेंट के पश्चात ही चार्ल्स ने अपने ऊपर होनेवाली प्रिंस ऑफ वेल्स की जिम्मेदारी प्रिंस विल्यम पर सौंपने का अधिकृत निर्णय घोषित करने का वृत में बताया गया है। साथ ही प्रिंस चार्ल्स ने अपनी ७० वी वर्षगांठ के मौके पर आयोजित किए समारोह में २०२१ साल के अप्रैल महीने में बहुत बड़ी जिम्मेदारी का हस्तांतरण होने की घोषणा प्रिंस चार्ल्स ने की थी। साथ ही इस हस्तांतरण की तैयारी शुरू होने के सूचक विधान प्रिंस चार्ल्स ने उस समय किए थे।
दौरान, प्रिंस विल्यम अपने पिता जैसे आनेवाले ६० वर्ष प्रिंस ऑफ वेल्स की पहचान से प्रबंधन नहीं करेंगे, ऐसा दावा बायबर ने किया है। जल्द ही वे ब्रिटन के राजा के तौर पर पद स्वीकार कर सकते हैं, ऐसा बायबर ने अपनी खबर में कहा है।

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info