रशिया ने ‘अदृश्य’ उपग्रह निर्माण करने का किया दावा

रशिया ने ‘अदृश्य’ उपग्रह निर्माण करने का किया दावा

मास्को – धरती पर प्रगत ‘स्टेल्थ लडाकू विमानों’ के निर्माण करने के दावे हो रहे है और ऐसे में रशिया ने उससे आगे एक कदम बढाने के संकेत दिए है| रशियन अंतरिक्ष संस्था ‘रॉस्कॉसमॉस’ ने यह जानकारी दी है की, अन्य किसी के भी नजर में आ नही सकेगा ऐसे उपग्रह का हमने निर्माण किया है| अंतरिक्ष में घुम रहे उपग्रहों को ‘एअर बबल रॅप’ की सहायता से अदृश्य करने की तकनीक विकसित करने का दावा ‘रॉस्कॉसमॉस’ ने किया है|

नई तकनीक की वजह से अंतरिक्ष में छोडे गए अपने उपग्रह धरती से दिखाई देना मुमकिन नही होगा ऐसा ‘रॉस्कॉसमॉस’ ने कहा है| पृथ्वी से १० से २० हजार किलोमीटर दूरी पर घुम रहे उपग्रह अदृश्य करने के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल करना मुमकिन होगा, यह दावा भी रशियन अंतरिक्ष संस्था ने किया है| कुछ दिन पहले ही रशिया ने अंतरिक्ष में फैल रहे कुडे की समस्या का हल निकालने के लिए अपने आप नष्ट होनेवाले उपग्रह विकसित करने का दावा किया था| इसके साथ ही अब अदृश्य उपग्रह का निर्माण करने का दावा करके रशिया ने फिर से पुरी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है|

English मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info