कोरोना के ‘म्यूटेशन’ से एबोला जैसे घातक वेरियंट सामने आंएगे

‘वर्ल्ड मेडिकल असोसिएशन’ का इशारा

प्राणघातक, एबोला

बर्लिन/तेल अवीव – ‘कोरोना वायरस में हो रहा ‘म्यूटेशन’ जारी रहा तो इससे एबोला की तरह घातक जानलेवा ‘वेरियंट’ सामने आ सकता है’, ऐसा इशारा ‘वर्ल्ड मेडिकल असोसिएशन’ ने दिया है| ‘वर्ल्ड मेडिकल असोसिएशन’ के प्रमुख फ्रैंक मॉंटगोमेरी ने यह चेतावनी जारी करने के साथ-साथ ही यह इशारा दिया है कि, हर हाल में कोरोना वायरस की रचना में होनेवाले बदलाव बंद होने ही चाहिएं| कुछ दिन पहले ही कोरोना का ‘ओमिक्रॉन’ नामक वेरियंट पाया गया है और यह अब तक फैली महामारी का सबसे घातक वेरियंट होने की बात कही जा रही है|

जर्मन अखबार को दिए गए साक्षात्कार के दौरान मॉंटगोमेरी ने भविष्य में घातक वेरियंट सामने आने की संभावना की ओर ध्यान आकर्षित किया| ‘कोरोना वायरस की रचना में लगातार हो रहे बदलावों के कारण अगले दिनों में एबोला की तरह घातक वेरियंट तैयार हो सकता है| यह वेरियंट इससे पहले पाए गए डेल्टा वेरियंट की तरह ही काफी तेज़ फैलेगा| इससे बचने के लिए कोरोना वायरस में बदलाव होने ना देना ही एकमात्र विकल्प हो सकता है| यह बात प्राप्त करनी है तो अगले कुछ वर्षों तक विश्‍वभर में टीकाकरण की मुहिम जारी रखनी पड़ेगी’, यह इशारा ‘वर्ल्ड मेडिकल असोसिएशन’ के प्रमुख ने दिया|

प्राणघातक, एबोला

वर्ष १९७०-८० के दशक में अफ्रीकी महाद्विप में पहली बार एबोला का विषाणु पाया गया था| इसके बाद लगातार इसकी महामारी फैल रही है और वर्ष २०१४ से २०१६ के दौरान पश्‍चिमी अफ्रीका में इसकी सबसे बड़ी महामारी फैली थी| इस महामारी ने अब तक ११ हज़ार से अधिक लोगों की जान ली है| एबोला के चपेट में आनेवालों की मौत होने की मात्रा ५० प्रतिशत है| इस विषाणु के कुछ वेरियंट काफी घातक साबित हुए हैं और इससे होनेवाली मौतों की मात्रा ९० प्रतिशत तक देखी गई है| इस पृष्ठभूमि पर गौर करें तो मॉंटगोमेरी का इशारा चिंताजनक है|

प्राणघातक, एबोला

इसी बीच, बीते हफ्ते दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के पाए गए नए ‘ओमिक्रॉन’ वेरियंट ने अंतरारष्ट्रीय समूदाय में खौफ का माहौल निर्माण किया है| बीते हफ्ते मात्र चार देशों में पाए गए इस वेरियंट का फैलाव अब १० से अधिक देशों में हुआ है| इन देशों में दक्षिण अफ्रीका, बोट्‍स्वाना समेत इस्रायल, हॉंगकॉंग, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, ब्रिटेन, नेदरलैण्डस्, इटली, डेन्मार्क, चेक रिपब्लिक और जर्मनी का समावेश है| फ्रान्स और ऑस्ट्रिया में भी इस वेरियंट के संदिग्ध संक्रमित सामने आने की बात कही जा रही है|

इस वेरियंट के संक्रमित देशों के साथ विश्‍व के अधिकांश देशों ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर नए प्रतिबंध लगाना शुरू किया है| इस्रायल ने सभी विदेशी यात्रियों के आगमन पर दो हफ्ते रोक लगाने का ऐलान किया है| यूरोप के अधिकांश देशों के साथ अमरीका और एशिया के देशों ने अफ्रीकी देशों से आनेवाले यात्रियों के लिए पाबंदी समेत नए नियम भी जारी किए हैं| दक्षिण अफ्रीका ने इन प्रतिबंधों पर तीव्र नाराज़गी व्यक्त की है| अमरीका में ओमिक्रॉन के संक्रमण का एक भी मामला अब तक सामने नहीं आया है, फिर इसका अमरीका में पहले से ही संक्रमण हुआ होगा, यह संकेत भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दिए हैं|

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info