यूरोप में युद्ध छिड़ने की संभावना बढ़ी

- पोलैण्ड के विदेशमंत्री का इशारा

युद्ध छिड़ने की संभावना

वियना/मास्को – पिछले तीन दशकों में पहली बार यूरोप में युद्ध छिड़ने की संभावना बढ़ी है, ऐसा इशारा पोलैण्ड के विदेशमंत्री ने दिया है। पोलैण्ड के इशारे से पहले रशिया ने भी सैन्य विकल्पों का इस्तेमाल करने का इशारा दिया है। तो, रशिया से युद्ध करने के लिए अमरीका तैयार रहे, ऐसा बयान अमरीका के पूर्व रक्षा अधिकारी ने किया है। एक के बाद एक सामने आ रहे इन बयानों की वजह से यूक्रैन के मुद्दे पर जल्द ही युद्ध छिड़ेगा, यह ड़र विश्‍लेषक एवं माध्यम व्यक्त कर रहे हैं।

युद्ध छिड़ने की संभावना

पिछले चार दिनों में रशिया और पश्‍चिमी देशों में तीन बड़ी बैठकें हुई हैं। यूक्रैन के मुद्दे पर हुई इन बैठकों के दौरान अमरीका के साथ अन्य पश्‍चिमी देशों ने रशिया की माँगें ठुकराने की बात कही जा रही है। इस वृत्त की रशिया ने भी पुष्टी की है। रशिया के विदेशमंत्री सर्जेई रिब्कोव ने यूक्रैन के मुद्दे की चर्चा में ‘डेड एन्ड’ हो रहा है और बातचीत जारी रखने में कोई मतलब नहीं रहा, ऐसे साफ शब्दों में बातचीत की संभावना खत्म होने की बात स्पष्ट की।

रशिया के वरिष्ठ अधिकारी अलेक्ज़ैंडर ग्रुश्‍को ने भी चर्चा से समस्याओं का हल नहीं निकला है और रशिया अपनी सुरक्षा के लिए सैन्य विकल्प का इस्तेमाल करेगी, यह इशारा दिया है। रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्रि पेस्कोव ने भी अमरीका को इशारा देने की बात सामने आयी है। ‘अमरीका ने रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पर प्रतिबंध लगाने पर यह बात मर्यादा तोड़नेवाली साबित होगी। इस मुद्दे पर रशिया अमरीका से संबंध तोड़ सकती है’, यह इशारा पेस्कोव ने दिया।

युद्ध छिड़ने की संभावना

इसी बीच, गुरूवार को वियना में हुई ‘ओएससीई’ के गुट की बैठक में पोलैण्ड के विदेशमंत्री ने युद्ध का इशारा दिया। रशिया का स्पष्ट ज़िक्र किए बिना पूर्व यूरोप में सैन्य संघर्ष छिड़ने की संभावना बढ़ी है, ऐसा इशारा पोलैण्ड के विदेशमंत्री ज़िबिग्न्यू राउ ने दिया। रशिया से जॉर्जिया, मोल्दोवा, आर्मेनिया जैसे देशों में की गई कार्रवाई की ओर भी राउ ने ध्यान आकर्षित किया। यूरोप में पिछले ३० वर्षों में कभी निर्माण नहीं हुआ था, इस तरह के युद्ध का खतरा अब बढ़ा है, यह इशारा भी पोलिश विदेशमंत्री ने दिया।

अमरिकी रक्षा विभाग के पूर्व अधिकारी एवलिन फर्कास ने बयान किया कि, रशिया से युद्ध करने के लिए अमरीका तैयार रहे। रशिया का यूक्रैन पर हमला होने की संभावना बढ़ी है, ऐसा बयान फर्कास ने एक लेख में किया है। फर्कास ने वर्ष २०१२-१५ के दौरान ‘डेप्युटी असिस्टंट सेक्रेटरी’ पद का ज़िम्मा संभाला था। रशिया ने यूक्रैन की सीमा पर तकरीबन १ लाख सैनिक तैनात करने का दावा अमरीका और यूक्रैन ने किया है। यह तैनाती यूक्रैन पर नया हमला करने की तैयारी होने के इशारे पश्‍चिमी नेता एवं विश्‍लेषक दे रहे हैं। फर्कास का बयान भी यही दर्शाता है।

English मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info