ईरान खाड़ी देशों पर नए हमले करने की तैयारी में

- मोसाद के प्रमुख की चेतावनी

जेरूसलम – खाड़ी देशों पर नए हमले करने की योजना ईरान ने बनायी हैं। साथ ही ईरान रशिया को अति प्रगत हथियारों की आपूर्ति कर रहा हैं। ईरान के यह इरादे खाड़ी समेत विश्व की सुरक्षा के लिए खतरनाक साबित होंगे, ऐसी चेतावनी इस्रायली गुप्तचर यंत्रणा ‘मोसाद’ के प्रमुख डेविड बार्नी ने दी। इसी बीच रशिया को हथियारों से मुस्तैद करने को लेकर अमरीका और यूरोपिय देशों ने लगाए आरोप ईरान ने पहले ही ठुकराए थे।

आखाती

पश्चिमी देशों का ध्यान रशिया-यूक्रेन युद्ध पर लगा है और ऐसे में ईरान तेज़ी से अपनी परमाणु एवं सैन्य गतिविधियां कर रहा हैं, ऐसे आरोप इस्रायल ने लगाए हैं। पूरे विश्व में जासूसी करने में आगे होनेवाली इस्रायली गुप्तचर यंत्रणा ‘मोसाद’ के प्रमुख डेविड बार्नी ने ईरान के इरादों को लेकर पश्चिमी एवं खाड़ी के देशों को आगाह किया। ईरान के इरादे अच्छे ना होने का दावा मोसाद प्रमुख ने किया।

ईरान रशिया को अति प्रगत हथियारों की आपूर्ति करता रहेगा। इसके बदले में रशिया भी ईरान के परमाणु कार्यक्रम की सहायता करती रहेगी, इसपर बार्नी ने ध्यान आकर्षित किया। ईरान के परमाणु प्रकल्प में जारी संदिग्ध गतिविधियों पर अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग ने पहले ही चिंता जताई थी। ईरान ने संवर्धित युरेनियम की मात्रा मर्यादा से अधिक बढ़ाई हैं और इस वजह से ईरान परमाणु बम निर्माण करने के काफी करीब पहुँचा हैं, यह दावा आयोग ने किया था।

आखाती

तभी, तीसरी चेतावनी में बार्नी ने ईरान से खाड़ी देशों की सुरक्षा को खतरा होने की बात स्पष्ट की। आनेवाले समय में ईरान खाड़ी देशों पर नए हमलें कर सकता हैं, ऐसा इशारा बार्नी ने दिया। एक हाथ से ईरान परमाणु ऊर्जा आयोग के साथ बैठक करने के लिए अपने अधिकारी को विएना रवाना करता हैं और दूसरे हाथ से पूरे विश्व में निष्पाप नागरिकों की हत्या करने के लिए आतंकियों को रवाना कर रहा हैं, ऐसा आरोप बार्नी ने लगाया।

इससे पहले साल 2019 में सौदी के पूर्वी क्षेत्र के ईंधन प्रकल्प पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी येमन के हौथी विद्रोहियों ने स्वीकारी थी। लेकिन, इन ड्रोहन हमलों के लिए ईरान ही ज़िम्मेदार है, यह आरोप सौदी ने लगाया था। इसके बाद सौदी ने येमन में ईरान ने स्थापित किए ड्रोन्स के अड्डे नष्ट किए थे। इस वजह से सौदी और ईरान के बीच विवाद छिड़ा था।

English हिंदी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info