‘वॉर इकॉनॉमी’ रशिया यूक्रेन संघर्ष लंबा चलाने की तैयारी में

- यूक्रेन का दावा

किव्ह/मास्को – रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुति ने पिछले कुछ दिनों में लिए निर्णय रशिया को ‘वॉर इकॉनॉमी’ की ओर बढ़ा रहे हैं, ऐसा दावा यूक्रेन और पश्चिमी माध्यमों ने किया है। इसके पीछे यूक्रेन युद्ध लंबा चलाने की योजना हो सकती है, ऐसा इशारा यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेझ्नीकोव ने दिया है। रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लामिदीर पुतिन ने नई सैन्य भरती के साथ हथियार निर्माण करने को गति प्रदान करने के निर्देश दिए थे। कुछ दिन पहले यूक्रेन के सैन्य अभियान का ज़िम्मा देश के रक्षाबल प्रमुख को सौंपने का ऐलान भी किया गया था।

‘वॉर इकॉनॉमी’

रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने अर्थव्यवस्था और देश के रक्षा उद्योग की रचना बदलने के निर्णय लिए हैं। करीबी दिनों में रशिया में मार्शल लॉ लागू हो सकता है। यह रशियन सेना की क्षमता बढ़ाने की और इसके लिए उचित माहौल तैयार करने वाली घटना साबित होगी। रशिया अपनी पूरी सैन्य क्षमता यूक्रेन युद्ध अधिक लंबा चलाने के लिए इस्तेमाल करेगी। रक्षाबल प्रमुख जनरल वैलरी गेरासिमोव को यूक्रेन सैन्य अभियान का ज़िम्मा सौंपने का निर्णय भी युद्ध पूरी क्षमता से जारी रखने की गतिविधियों का हिस्सा है’, ऐसा इसारा यूक्रेन के डिफेन्स इंटेलिजेन्स ने दिया है।

‘वॉर इकॉनॉमी’

यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेज्नीकोव ने भी इसकी पुष्टि की। रशिया आनेवाले ‘स्प्रिंग’ (बसंत ऋतू) में यूक्रेन पर नया हमला करने की तैयारी में है और यूक्रेन को भी तैयारी करनी पडेगी, ऐसा इशारा रेझ्नीकोव ने दिया। पूर्व और दक्षिण यूक्रेन के कब्ज़ा किए हिस्सों में रशिया सैन्य दल एवं हथियारों का जमावड़ा कर रही है, इस पर भी उन्होंने ध्यान आकर्षित किया। लेकिन, साथ ही रशिया बेलारूस के रास्ते हमला नहीं करेगी, यह दावा भी यूक्रेनी रक्षा मंत्री ने किया।

‘वॉर इकॉनॉमी’

कुछ दिन पहले रशिया ने पूर्व यूक्रेन के सोलेदार शहर पर कब्ज़ा किया था। इसके बाद राजधानी किव समेत खार्किव और ओडेसा पर बड़े मिसाइल हमले किए गए थे। खार्किव और सुमी क्षेत्रों में रशिया ने भारी मात्रा में तोप और रॉकेटस्‌‍ का हमला जारी रखने की जानकारी भी सामने आयी है। दक्षिण यूक्रेन के खेर्सन शहर और इलाके पर भी रशिया लगातार हमले कर रही है। सोलेदार के बाद अगले कुछ ही दिनों में रशिया बाखमत पर कब्ज़ा करेगी, यह कहा जा रहा है।

पिछले कुछ दिनों में रशियन हुकूमत ने यूक्रेन संघर्ष यूक्रेन की सरकार या सेना के खिलाफ नहीं, बल्कि नाटो के खिलाफ जंग होने का बयान बार-बार किया है। साथ ही आनेवाले दिनों में रशिया अपने हमलों का दायरा अधिक बढ़ाएगी और इसमें ‘टैक्टिकल न्युक्लियर वेपन्स’ का समावेश हो सकता है, ऐसी चेतावनी भी दी गई है। साथ ही रशियन माध्यम और विश्लेषक राष्ट्राध्यक्ष पुतिन अगले कुछ दिनों में यूक्रेन अभियान की रचना बदल सकते हैं, ऐसे दावे भी कर रहे हैं। इस पृष्ठभूमि पर यूक्रेन के रक्षा मंत्री और गुप्तचर यंत्रणा के बयान ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

English मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info