येमन में हौथी ठिकानों पर अमेरिका और ब्रिटेन के 100 मिसाइल हमले

हौथियों ने अमेरिका को घुटनों पर लाने और युद्धपोतों को नष्ट करने की धमकी दी

येमन में हौथी ठिकानों पर अमेरिका और  ब्रिटेन के 100 मिसाइल हमले

वाशिंगटन/लंदन/साना – रेड सी से सफर करने वाले विदेशी व्यापारी जहाजों को निशाना बनाने वाले हौथी विद्रोहियों के येमन में ठिकानों पर अमेरिका और ब्रिटेन ने 100 से ज्यादा मिसाइल हमले किए | हौथी नियंत्रित येमन की राजधानी सना, हौदेदा, सादा, धमार इन शहरों पर कार्रवाई की | इसके लिए अमेरिका और ब्रिटेन ने लड़ाकू विमानों, युद्धपोतों और पनडुब्बियों का इस्तेमाल किया | हौथी विद्रोहियों ने घोषणा की कि उनके पांच सदस्य मारे गए हैं | साथ ही इस विद्रोही संगठन ने चेतावनी दी कि अमेरिका और ब्रिटेन को इन हमलों की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी | अब तक हौथी ने रेड सी से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाया था | लेकिन आगे से येमनी विद्रोहियों ने अमेरिकी और ब्रिटिश युद्धपोतों पर हमला करने और उन्हें नष्ट करने की धमकी दी है।

100 US, UK missile attacks on Houthi locations in Yemenगुरुवार आधी रात के बाद ढाई बजे के करीब येमन में हौथी विद्रोहियों के ठिकानों पर यह कार्रवाई की गयी | भूमध्य सागर में तैनात ‘युएसएस ड्विट आयसेनहॉवर’ विमानवाहक युद्धनौका पर स्थित ‘सुपर हॉर्नेट’ लड़ाकू विमानों, खाड़ी में तैनात ब्रिटिश टाइफून विमान और ‘युएसएस फ्लोरिडा’ पनडुब्बी ने संयुक्त रूप से ये हमले किए | हौथी के 16 ठिकानों के 60 लक्ष्यों पर 100 मिसाइलें दागी गईं | अमेरिका ने कहा है कि यह ऑपरेशन हौथी विद्रोहियों द्वारा रेड सी में विदेशी जहाजों पर किए गए हमलों के जवाब में था।अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉईड ऑस्टिन ने हौथी को इशारा दिया है | ऑस्टिन ने चेतावनी दी कि अगर रेड सी से यात्रा करने वाले जहाजों पर हमले नहीं रुके तो और भी गंभीर कार्रवाई की जाएगी | अमेरिकी राष्ट्रपति जो बायडेन ने कहा कि यह हमले यह चेतावनी देने के लिए किए गए हैं कि अमेरिका और मित्र देश रेड सी में होने वाले हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे | इस कार्रवाई में अमेरिका और ब्रिटेन के साथ ऑस्ट्रेलिया, बाहरीन, नेदरलैंड और कनाडा इन देशों ने भी हिस्सा लिया था |

100 US, UK missile attacks on Houthi locations in Yemenअमेरिका, ब्रिटेन और मित्र देशों की इस कार्रवाई की वजह से हौथी विद्रोही आगबबूला हो गये हैं | हौथी के उप विदेश मंत्री और वरिष्ठ कमांडर हुसेन अल-अझिझी ने चेतावनी दी कि इसके लिए ज़िम्मेदार अमेरिका और ब्रिटेन को भारी कीमत चुकानी होगी | एक और हौथी नेता ने धमकी दी कि अगर इस संघर्ष में हमारी राख होकर वह हवा में उड़ भी जाए तो भी गाझा के लिए संघर्ष नहीं रुकेगा | अमेरिका, ब्रिटेन और इस्रायल के हमलों की वजह से गाजा के लिए संघर्ष नहीं रुकेगा | अब से अमेरिकी युद्धपोतों और पनडुब्बियों को निशाना बनाकर अमेरिका को घुटनों पर ला दिया जाएगा | हौथी विद्रोहियों ने धमकी दी कि इस संघर्ष में अमेरिका का समर्थन करने वाले देशों के लिए भी यही रुख अपनाया जाएगा |

100 US, UK missile attacks on Houthi locations in Yemenगाझा पट्टी में इस्रायल और हमास के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से येमन के हौथी विद्रोहियों ने पिछले तीन महीनों में रेड सी से यात्रा करने वाले इस्रायल से संबद्ध जहाजों को निशाना बनाया है | अब तक हौथी विद्रोहियों ने रेड सी, बाब अल-मंदेब, एडन की खाड़ी से सफर करने वाले कुल 27 जहाजों पर हमला किया है |इसका सीधा असर दुनिया के 50 देशों के व्यापारिक संबंधो पर

पड़ा | साथ ही हौथियों ने 20 देशों के नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की | यह दावा किया जाता है कि रेड सी में इस तनाव के कारण कम से कम 2000 जहाजों ने अपना रास्ता बदल लिया है | यह चिंता व्यक्त की जा रही हैं कि अमेरिका-ब्रिटेन द्वारा सीधे येमन में हौथी ठिकानों को निशाना बनाने की वजह से इस क्षेत्र की समुद्री यातायात और अधिक खतरे में पड़ गयी है।

 

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info