रशिया-यूक्रेन युद्ध में यूक्रेन ने तीन लाख से अधिक सैनिकों को खो दिया

- अमरीका के पूर्व सुरक्षा सलाहकार का दावा

वॉशिंग्टन/किव – रशिया विरोधी युद्ध में यूक्रेन ने अबतक तीन लाख से भी अधिक सैनिकों को खो दिया है, ऐसा दावा अमरीका के पूर्व सुरक्षा सलाहकार ने किया है। जून महीने से यूक्रेन ने शुरू किए ‘काउंटर ऑफेन्सिव’ का ज़िक्र करके इस अभियान ने यूक्रेन की सेना में हताहतों की संख्या बढ़ाने के मुद्दे पर सलाहकार डग्लस मैक्‌ग्रेगर ने ध्यान आकर्षित किया। कुछ दिन पहले ही अमरिकी विश्लेषक स्कॉट रिटर ने यह दावा किया था कि, यूक्रेन के ‘काउंटर ऑफेन्सिव’ में ३५ हज़ार यूक्रेनी सैनिक मारे गए थे।

तीन लाख

यूक्रेन की मौजूदा सेना यानी पिछले वर्ष की यूक्रेनी सेना का ‘कंकाल’ है, ऐसी फटकार मैक्‌ग्रेगर ने लगाई। ‘यूक्रेनी सुरक्षा बल फिलहाल खतरनाक बड़े खराब हालात मे हैं। जून महीने से शुरू ‘काउंटर ऑफेन्सिव’ में यूक्रेन को काफी सैनिकों को खोना पड़ा है। हमारे विचार से यूक्रेन ने अबतक तीन से साडे तीन लाख सैनिकों को खोया हैं। हज़ारों यूक्रेनी सैनिक गंभीर रूप से घायल हैं’, ऐसा दावा अमरीका के पूर्व सलाहकार ने किया।

पिछले वर्ष यूक्रेनी रक्षा मंत्री ने साझा की हुई जानकारी के अनुसार यूक्रेन के रक्षाबलों में सैनिकों की संख्या ७ लाख हैं और १० लाख सैनिक आरक्षित रक्षाबलों का हिस्सा हैं। रशिया-यूक्रेन युद्ध शुरू होन के बाद यूक्रेन ने रशिया के हुए नुकसान को लेकर बड़े बड़े दावे किए हैं। फिर भी यूक्रेन के हुए नुकसान पर चुप्पी बनाई हैं। यूक्रेन का हो रहा नुकसान राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा हैं और युद्ध खत्म होने तक यह जानकारी गुप्त रखी जाएगी, ऐसा यूक्रेनी सरकार ने कहा है।

रशिया

यूक्रेन की सरकार अपने नुकसान की जानकारी देने से बच रही हैं, फिर भी पश्चिमी माध्यम, विश्लेषक एवं पूर्व अधिकारी विभिन्न दावे कर रहे हैं। पिछले वर्ष अमरिकी माध्यमों के साथ यूरोपिय गुटों ने यूक्रेन ने युद्ध में एक से डेढ़ लाख सैनिकों को खोने की जानकारी प्रदान की थी। पश्चिमियों ने जारी किए इस जानकारी पर यूक्रेन ने तीव्र नाराज़गी जताई थी। साथ ही संबंधित जानकारी की पूष्टि करना या इसे ठुकराना भी टाल दिया था।

इस पृष्ठभूमि पर अमरीका के पूर्व सुरक्षा सलाहकार ने जारी किए आंकड़े ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। अमरिकी सेना के सेवानिवृत्त कर्नल डग्लस मैक्‌ग्रेगर ने पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यकाल में रक्षा विभाग के सलाहकार का जिम्मा संभाला था। अमरीका ने अफ़गानिस्तान से की हुई वापसी एवं यूक्रेन संबंधित नीति की उन्होंने लगातार आलोचना की है।

English

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info